{"_id":"5f736d158ebc3e5be50e815e","slug":"corona-mainpuri-news-agr461492747","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्साधीक्षक सहित जिले में 19 कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्साधीक्षक सहित जिले में 19 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुरावली के चिकित्साधीक्षक और एक डॉक्टर सहित मंगलवार को 19 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2729 पहुंच गई। संक्रमण से अब तक 2391 लोग ठीक हो चुके हैं। 42 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 396 मरीजों का उपचार चल रहा है।
मंगलवार को कुरावली अस्पताल के चिकित्साधीक्षक, एक डॉक्टर और दो महिलाएं कोरोना संक्रमित मिले। जिला अस्पताल में सीएमएस का कंप्यूटर ऑपरेटर, उसकी पत्नी और बच्चा भी पॉजिटिव मिला। जिला जेल का एक बंदी और एक न्यायिककर्मी संक्रमित मिला।
शहर के मोहल्ला राजीव गांधी नगर, बैंक कॉलोनी, आवास विकास, सौतियाना, एलआईसी का एक व्यक्ति पॉजिटिव निकला। ग्रामीण अंचल में बरनाहल के केशोपुर, बेवर के नगला गढ़ी, करहल के नगला बाबा, कस्बा करहल, किशनी के घुटारा में एक-एक संक्रमित मिला। आठ लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। 11 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया है। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है।