{"_id":"5ee61a708ebc3e433a62be66","slug":"corona-mainpuri-news-agr446062717","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही परिवार के चार सदस्य पॉजिटिव मिलने से लोग हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही परिवार के चार सदस्य पॉजिटिव मिलने से लोग हैरान
विज्ञापन
मैनपुरी। दिल्ली से परिवार के साथ लौटी मां, दो बेटियां और एक बेटे के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद कुचेला सीएचसी क्षेत्र के लोग चिंतित हो उठे हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक किया।
ग्राम पंचायत भागपुर के मजरा नगला जवाहर बेरियाहार निवासी विलाप सिंह दिल्ली में परिवार के छह सदस्यों के साथ रह रहा था। 11 जून को वह दिल्ली से गांव आया तो उसके आने से पहले ही ग्राम प्रधान ने सूचना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दे दी। जिसके चलते गांव में प्रवेश से पहले ही पूरे परिवार को गांव के बाहर बने पंचायत भवन में ठहरा दिया।
11 को सभी को क्वारंटीन हाउस भेजकर सैंपल कराया गया। रविवार को आई रिपोर्ट में पत्नी, दो पुत्री और एक पुत्र कोरोना संक्रमित निकला जबकि उक्त व्यक्ति और परिवार के एक अन्य सदस्य की रिपोर्ट निगेटिव आई। एक साथ ही एक ही परिवार के चार सदस्य कोरोना संक्रमित मिलने से क्षेत्र के लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पपेंद्र कुमार ने गांव पहुंचकर लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक किया।