{"_id":"5f5a67bb8ebc3e438571d0e7","slug":"corona-kasganj-news-agr4587499124","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक, पुलिस कर्मी सहित 19 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक, पुलिस कर्मी सहित 19 संक्रमित मिले
विज्ञापन
कासगंज। जिले मेें बृहस्पतिवार को कोरोना के 19 नए मरीज मिले हैं। इसमें स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक चिकित्स, एक पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। इससे जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1029 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इनमें से पांच लोगों को होम आइसोलेट किया है। जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 257 है।
जांच में कासगंज में गंगेश्वर कॉलोनी में माता-पिता और बेटी, पठान चौक में दो सगे भाइयों के अलावा शिवलाय गली में 1, मोहल्ला नवाब में 1, अलीपुर नदरई में 1 महिला कोरोना संक्रमित मिली। सोरों में पुलिस लाइन पर तैनात एक पुलिस कर्मी, लहरा रोड पर एक महिला, नगला लाले में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया।
गंजडुंडवारा में स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक चिकित्सक कोरोना संक्रमित निकला। अमांपुर में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। पटियाली में मां बेटा, एक महिला व एक युवक कोरोना संक्रमित निकले। सहावर के जहांगीरपुर व अमिरसा में 1-1 युवक कोरोना संक्रमित पाए गए। सीएमओ प्रतिमा श्रीवास्तव ने बताया कि सभी को आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
फैक्ट फाइल
-1029 कुल संक्रमित
- 257 सक्रिय मरीज
- 772 मरीज ठीक हुए