फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

पीडब्लू, कृषि विभाग कर्मी सहित 12 मिले संक्रमित

Sat, 01 Aug 2020 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
corona
कासगंज। जिले में कोरोना संक्रमण के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को पीडब्लूडी, कृषि विभाग कर्मचारी समेत 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ कर 390 हो गया है। इसमें से 107 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को आई रिपोर्ट में पीडब्लूडी के एक जेई, कृषि विभाग के एक कर्मचारी व एक रेलकर्मचारी के भाई समेत 13 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा सिढ़पुरा के सुभाष नगर का एक व्यक्ति, बकावली गांव का एक युवक व एक किशोर कोरोना संक्रमित सामने आया।
विज्ञापन

एक दिन पूर्व वृद्धा आश्रम में पांच लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद इस आश्रम में रहने वाले अन्य वृद्धों की टूनेट मशीन से जांच कराई गई, इसमें भी पांच वृद्ध और संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया है। कृषि विभाग एवं लोकनिर्माण विभाग में सैनिटाइजेशन करवाया गया है। साथ ही संक्रमितों के परिजनों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से-
- 390 कुल संक्रमित।
- 107 सक्रिय मरीज।
- 283 मरीज ठीक हुए।
जिले में आए 12 कोरोना संक्रमितों को जिला अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया है। कृषि विभाग एवं लोकनिर्माण विभाग में सैनिटाइजेशन का काम कराया गया है। -डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed