{"_id":"63c002b99d6fd67c80190ec0","slug":"corona-infection-was-confirmed-in-two-american-tourists-who-came-to-visit-taj-mahal-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: ताज देखने आए अमेरिका के दो पर्यटकों में मिला कोरोना, पूर्वी गेट स्थित एक होटल में रुके थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ताज देखने आए अमेरिका के दो पर्यटकों में मिला कोरोना, पूर्वी गेट स्थित एक होटल में रुके थे
Thu, 12 Jan 2023 06:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 12 Jan 2023 06:23 PM IST
सार
आगरा में दो अमेरिकी पर्यटकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 10 जनवरी को उनके सैंपल लिए गए थे। वह पूर्वी गेट पर स्थित एक होटल में रुके थे। अब स्वास्थ्य विभाग उनके संपर्क में आए लोगों की खोज कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में ताजमहल देखने आए अमेरिका के दो पर्यटकों में कोरोना मिला है। 10 जनवरी को ताजमहल के पूर्वी गेट पर पर्यटकों के नमूने लिए गए थे। 12 जनवरी को रिपोर्ट आने पर उनमें कोरोना की पुष्टि हुई। हालांकि पर्यटक उसी दिन ताजमहल देखने के बाद जयपुर चले गए थे।
विज्ञापन
अमेरिका के करीब 15 सदस्यीय पर्यटकों का दल वाराणसी से नौ जनवरी को आगरा आया था। सभी ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित एक होटल में रुके थे। 10 जनवरी को सभी ताजमहल देखने के लिए पहुंचे। पूर्वी गेट स्थित स्वास्थ्य विभाग के हेल्प डेस्क पर पर्यटकों के नमूने लिए गए।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अमेरिकी दल में शामिल 62 वर्ष के वृद्ध और 23 वर्ष के युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नमूने लेते समय दर्ज किए नंबरों पर संपर्क करने से पता चला कि अमेरिकी दल 10 जनवरी की शाम को ही ट्रेन से जयपुर के लिए रवाना हो गया था।
विज्ञापन