{"_id":"5f2d5ac78ebc3e4ad42a3bf8","slug":"corona-in-mainpuri-deputy-commissioner-and-secretary-found-covid-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरकारी दफ्तरों तक पहुंचा कोरोना, उपायुक्त और सचिव सहित 22 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी दफ्तरों तक पहुंचा कोरोना, उपायुक्त और सचिव सहित 22 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
Sat, 08 Aug 2020 12:41 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:41 AM IST
सार
- अब तक 652 लोग हुए ठीक
- 197 का उपचार जारी
- 16 लोगों की अब तक मौत
विज्ञापन
संक्रमित को ले जाने के लिए खड़ी स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में कोरोना वायरस सरकारी दफ्तर और थानों तक पहुंच चुका है। शुक्रवार को उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, किशनी थानाध्यक्ष का हमराह, लिपिक और ग्राम पंचायत सचिव सहित 22 लोग कोरोना संक्रमित मिले।
अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 865 हो गई है। 652 लोग कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 197 का उपचार चल रहा है। 16 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
ये भी पढ़ें- Corona In Firozabad: स्वास्थ्यकर्मी और पुलिसकर्मी सहित 25 मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
शुक्रवार को विकास भवन में कार्यरत उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके अतिरिक्त शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर में दो, करहल चौराहा, नगला जुला, मोहल्ला अग्रवाल और परमकुटी में एक-एक कोरोना संक्रमित निकला।

कस्बा घिरोर में तीन, कस्बा करहल में चार, आलीपुरखेड़ा के मानिकपुर में तीन कोरोना संक्रमित निकले। जबकि कस्बा किशनी में थानाध्यक्ष का हमराह, तहसील का लेखपाल और रजिस्ट्रार का चालक, ब्लॉक में तैनात पंचायत सचिव और लिपिक कोरोना संक्रमित मिले।
सीएमओ के निर्देश पर सभी संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है। पंचायत सचिव जनपद कन्नौज के छिबरामऊ कस्बे का निवासी है। वह अपने घर पर होम आइसोलेट हो गए हैं।
विकास भवन दो बजे तक रहेगा बंद
विकास भवन में तैनात उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और मनरेगा के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद विकास भवन को 24 घंटे तक बंद कर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने शुक्रवार की दोपहर दो बजे से शनिवार की दोपहर दो बजे तक विकास भवन के सभी कार्यालय बंद रखने के निर्देश जारी किए। विकास भवन को पूरी तरह से सैनिटाइज कराया गया है।