Corona in Agra: तेजी से फैला रहा संक्रमण, महामारी से बचना है तो इन 15 बातों को गांठ बांध लें
- सीएमओ ने कहा- कोरोना से बचना है तो दो गज दूरी व मास्क को न भूलें
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 15 बातों पर ध्यान रखने की जरूरत बताई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। इससे बचाव के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मास्क लगाने और दो गज दूरी के नियम को कड़ाई से अपनाने को कहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी पांडेय का कहना है कि संक्रमण से बचने के लिए दो गज की शारीरिक दूरी रखने, मास्क लगाने व आंख, नाक और मुंह को गंदे हाथों से नहीं छूने जैसी बातों का ध्यान रखना होगा। किसी मदद या जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1057 पर फोन किया जा सकता है।
संबंधित खबर- Corona in Agra: भाजपा सांसद की पत्नी सहित 38 नए संक्रमित, आंकड़ा 2000 के पार
जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. योगेंद्र शर्मा का कहना है कि भीड़ वाले स्थानों पर कम से कम छह फीट (दो गज) की शारीरिक दूरी रखने का कड़ाई से पालन करना चाहिए। मास्क पहनने पर ध्यान रखना चाहिए कि नाक व मुंह पूरी तरह ढंके हों। हर छह घंटे के बाद मास्क को बदल लें।
इन 15 बातों का कड़ाई से पालन करें
2. दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करें।
3. दोबारा उपयोग में आने वाला मास्क पहनें।
4. आंख, नाक और मुंह को न छूएं।
5. सांस से संबंधित सफाई का ध्यान रखें।
6. हाथों को समय-समय पर अच्छे से साफ करें।
7. तंबाकू, खैनी को खाने से बचें और सार्वजनिक स्थान पर न थूकें।
8. बार-बार छूने वाली सतहों जैसे दरवाजे के हैंडल, कुंडी आदि को साफ करते रहें।
9. जरूरत के बिना यात्रा न करें।
10. संक्रमितों के साथ भेदभाव न करें।
11. भीड़-भाड़ में जाने से बचें और दूसरों को भी रोकें।
12. कोरोना के बारे में किसी भी अपुष्ट जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा न करें।
13. पुष्ट सूत्रों से ही जानकारी लें।
14. कोरोना की जानकारी के लिए नेशनल हेल्पलाइन 1075 पर कॉल करें।
15. मानसिक दबाव होने पर काउंसलर से सलाह लें।