फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona in Agra Uttar Pradesh Latest News: commissioner Anil Kumar's mother and staff person test positive for covid-19

Corona In Agra: कमिश्नर की मां, दो गार्ड समेत छह कोरोना पॉजिटिव, राज्यमंत्री की पुत्रवधू भी संक्रमित

Wed, 05 Aug 2020 12:48 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Aug 2020 12:48 AM IST
सार

  • कमिश्नर की मां व स्टाफ संक्रमित मिलने के बाद कमिश्नरी में हड़कंप मच गया है। कई कर्मचारी कार्यालय से बिना बताए गायब हो गए। 

विज्ञापन
Corona in Agra Uttar Pradesh Latest News: commissioner Anil Kumar's mother and staff person test positive for covid-19
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस का प्रकोप थम नहीं रहा। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के बाद मंडलायुक्त (कमिश्नर) अनिल कुमार की मां, उनका एक चालक, दो सुरक्षा गार्ड और दफ्तर के लिपिक समेत छह लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह की पुत्रवधू भी संक्रमित पाई गई हैं। इनका आवास कमला नगर में है। राज्यमंत्री के परिवार के बाकी लोग होम क्वारंटीन में हैं। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कमिश्नर आवास और कार्यालय में रेंडम एंटीजन किट से टेस्ट के लिए 28 लोगों की सैपलिंग की गई, इनमें छह केस पॉजिटिव मिले हैं। उन्होंने बताया कि सभी छह लोगों के सैंपल दोबारा आरटीपीसीआर मशीन से जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन



एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य संजय काला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद जिलाधिकारी ने भी खुद को दो दिन के लिए आइसोलेट कर लिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि उनकी और एसएसपी बबलू कुमार की रिपोर्ट नेगिटिव आई है, लेकिन प्राचार्य के साथ कोविड बैठक ली थी।, इसलिए खुद को एहितयातन आइसोलेट किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

35 डॉक्टरों समेत 60 की रिपोर्ट निगेटिव

रविवार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला और उनके कार्यालय के तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्राचार्य ने उनके संपर्क में आए सभी स्टाफ से जांच करवाने को कहा था। 

इस पर सोमवार को 35 डॉक्टर, 12 कार्यालय कर्मचारी और बाकी के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, अन्य विभागों के डाक लाने वाले कर्मचारी और नर्सिंग स्टाफ समेत 60 की एंटीजन टेस्ट कराए गए। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसकी जानकारी जिला प्रशासन को भी भेजी गई है। 

प्राचार्य की हालत स्थिर, एक कर्मचारी किया भर्ती

प्राचार्य डॉ. संजय काला की हालत स्थिर है, उनको गले में खराश की ही दिक्कत है। वो प्राचार्य आवास में रहकर इलाज करा रहे हैं। तीन कर्मचारियों में से एक को मधुमेह की परेशानी है, इनको एहतियातन सोमवार को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाकी के दो कर्मचारी, जिसमें कंप्यूटर ऑपरेटर और चपरासी होम आइसोलेशन में हैं। प्राचार्य डॉ. काला ने बताया कि घबराने की बात नहीं है, दो कर्मचारियों में वायरस के लक्षण नहीं हैं। यह होम आइसोलेशन में हैं।

कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1900 के पार

इससे पूर्व सोमवार को ताजनगरी में 32 नए कोरोना मरीज मिले। इसके साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1902 पर पहुंच गया है। अब तक 100 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जबकि 1504 मरीज कोरोना संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुके हैं। होम आईसोलेशन और अस्पतालों में फिलहाल 298 मरीजों का उपचार चल रहा है। 56,563 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed