फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona In Agra Bjp Mla Yogendra Upadhayay Wife And Two Son Covid Positive

Corona In Agra: भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय की पत्नी और दो बेटे संक्रमित

Sat, 01 Aug 2020 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 01 Aug 2020 12:16 AM IST
सार

शंभूकुंज में एक ही परिवार के पांच लोग संक्रमित

विज्ञापन
Corona In Agra Bjp Mla Yogendra Upadhayay Wife And Two Son Covid Positive
हॉटस्पॉट क्षेत्र किशोरपुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा शहर की दक्षिण सीट से भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय की पत्नी और दो बेटे संक्रमित हो गए हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ की सलाह पर विधायक ने खुद को लखनऊ के सरकारी आवास में क्वारंटीन कर लिया है। शनिवार को उनका सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन


पत्नी और दोनों बेटों के संक्रमित होने की जानकारी पर विधायक ने बताया कि वह लखनऊ स्थित सरकारी आवास में हैं और क्वारंटीन हो गए हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन से लेकर 13 जुलाई तक जनसेवा के कार्यों के लिए पत्नी और बेटों समेत वह लोगों के बीच गए। पूरी सावधानी भी बरती, लेकिन दुर्भाग्य से परिजन संक्रमित हो गए।
विज्ञापन


शंभूकुंज में एक ही परिवार के पांच लोग संक्रमित
शंभूकुंज में एक ही परिवार के चार सदस्य संक्रमित हुए हैं। इसमें दो सगे भाई, उनकी पत्नी और बच्चे शामिल हैं। इसमें 57 साल के पुरुष, उनकी 47 साल की पत्नी, 48 साल के भाई। 26 साल का बेटा, इतने ही साल की भतीजी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इंद्रा कॉलोनी शाहगंज में 85 साल के वृद्ध, जवाहरपुरम में 62 साल के बुजुर्ग और 38 साल के बेटे, मानसरोवर कॉलोनी दयालबाग में 42 साल के युवक, ताजनगर में 61 साल, धौलपुर के 75 साल के बुजुर्ग, आवास विकास कॉलोनी में 53 साल के पुरुष, शंकर कॉलोनी में 17 साल के किशोर, भागीरथी मार्ग निर्मल आशियाना में 34 साल के युवक और 30 साल की महिला संक्रमित हुई है।

दयालबाग, गोकुलपुरा में भी मिले मरीज
गांधी आश्रम राधिकापुरम दयालबाग में 13 साल का बच्चा संक्रमित मिला है। आलोक नगर में 25 साल, गोकुलपुरा में 24 साल, आगरा कैंट स्टेशन पर 28 साल, पिडोरा पिनाहट में 31 साल और 28 साल के दो सगे भाई भी संक्रमित हो गए हैं।

जगनेर में 24-24 साल के दो युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। फतेहपुर सीकरी में 35 साल की महिला और 70 साल के बुजुर्ग और 38 साल के युवक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बरौली अहीर में 17 साल के किशोर और किरावली में 46 साल के पुरुष में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बाकी के मरीज निजी अस्पताल में भर्ती हैं।

गांव नगला छवीला में ग्रामीण की रिपोर्ट पॉजिटिव
गांव नगला छवीला निवासी एक ग्रामीण की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ग्रामीण ने शुक्रवार को बरहन की एंटीजन कोरोना टीम से जांच कराई थी जिसकी जांच रिपोर्ट आने की सूचना पर थाना पुलिस ने मरीज के घर पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहन प्रभारी डॉ. योगेश अग्रवाल ने बताया कि टीम द्वारा एंटीजन टेस्ट करने पर ग्रामीण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई। ग्रामीण को होम क्वारंटीन करने के साथ मोहल्ले वालों को एंटीजन टेस्ट कराने की हिदायत दी है। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष बरहन अशोक कुमार ने बताया कि मरीज के मकान के चारों तरफ बैरीकेडिंग कर दी गई है। 

खेड़ा राठौर थाने में पुलिसकर्मियों के लिए नमूने
जैतपुर के सामरेमऊ गांव में युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर परिवार को होम क्वारंटीन कर दिया है। अधीक्षक डॉ. विनय कुमार ने बताया कि टीम ने पास के ही थाने खेडाराठौर में कोरोना की जांच के लिए पुलिसकर्मियों सहित 35 के नमूने भेजे गए हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed