Corona in Agra: ताजनगरी में 29 नए कोरोना मरीज मिले, 1870 पर पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
- 100 मरीज तोड़ चुके हैं दम
- 295 संक्रमितों का चल रहा उपचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया रविवार को 29 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 1870 हो गई है। 17 नए मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब कोराना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 1475 हो गया है। वहीं 295 मरीजों का उपचार चल रहा है।
डीएम ने कहा अब तक संक्रमित मृतकों की संख्या 100 है। जिले में 54,960 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 2,018 सैंपल टेस्ट हुए हैं 243 कंटेनमेंट जोन बंद हुए हैं।
ये भी पढ़ें- मैनपुरी दोहरा हत्याकांडः मासूम ने रोते हुए बताया पापा ने मारा है मम्मी को...
नए मरीजों की संख्या बढ़ने के बावजूद कंटेनमेंट जोन घट रहे हैं। रविवार तक जिले में 243 कंटेनमेंट जोन बंद हो गए। अभी 91 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। आगरा में अब तक 334 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं।
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य भी संक्रमित
डीएम ने बताया कि प्राचार्य संक्रमित मिले हैं। उधर, लादूखेड़ा सैंया में एक साथ सात मरीज मिले हैं। एक ही गांव में सात मरीज मिलने का यह पहला मामला है। रकाबगंज, फतेहाबाद और शाहगंज में लगातार मरीज मिल रहे हैं।
लादूखेड़ा में 66 साल की महिला, 14 साल का किशोर, 18 साल का किशोर, 17 साल का किशोर, 42 साल के पुुरुष, 20 साल का युवक और 30 साल के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके घर पास पास हैं।
#CoronaWarrior Dr Sanjay Kala Principal SNMC tested #Covid19 positive today; Me & SSP Agra got tested & found negative just now
— Prabhu N Singh (@PrabhuNs_) August 2, 2020
Rest contacts also getting the test done
Prayers for his speedy recovery
Request every one to follow protocols&maintain social distancing plz🙏
छीपीटोला ऋषभ विहार में तीन साल की बच्ची भी वायरस की चपेट में आई है। आवास विकास कॉलोनी में 22 साल की महिला और 38 साल के पुरुष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है।
थाना फतेहाबाद में 73 साल के पुरुष और 55 साल की महिला, चांदनी चौक पिनाहट में 10 साल की बच्ची, निबोहरा फतेहाबाद में 25 साल के युवक, किराली में 27 सालका युवक और राहुल नगर बोदला में 52 साल के पुरुष की जांच में भी वायरस की पुष्टि हुई है। बाकी के मरीजों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
हॉट स्पॉट के 4678 घरों का किया सर्वे
स्वास्थ्य विभाग की 29 टीमों ने रविवार को शाहगंज, नरायच, बरौली अहीर, शंभूकुंज, दयालबाग, देवरी रोड, फतेहपुर सीकरी, बरहन, खंदारी, मंटोला, ईदगाह और पिनाहट के 4678 घरों के 21452 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की।
उनमें बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी और गले में खराश के लक्षणों का आकलन किया गया। पल्स ऑक्सीमेट्री से रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा जांची, जिसमें सात लोगों की 95 प्रतिशत से कम थी।
इन्हीं स्थानों पर शिविर लगाकर 876 लोगों की जांच की। खुजली, दाद के सबसे ज्यादा मरीज मिले। स्वास्थ्य सर्वे प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि 160 लोगों के एंटीजन टेस्ट भी कराए गए, सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली है।