फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona In Agra: 24 Corona Virus Positive Patients Found On Monday

Corona In Agra: ताजनगरी में मिले 24 कोरोना संक्रमित, 375 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Tue, 27 Oct 2020 12:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 27 Oct 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Corona In Agra: 24 Corona Virus Positive Patients Found On Monday
कोरोना वायरसः जांच के लिए नमूने लेते कर्मी - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में 24 नए संक्रमित और मिलने से सोमवार को मरीजों का आंकड़ा 7039 पहुंच गया है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि अब तक 142 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। संक्रमित होने के बाद कुल 6522 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 375 मरीज उपचाराधीन हैं। 
विज्ञापन



जिले में 2.54 लाख से अधिक लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की दर 92.66 फीसदी हो गई है। प्रत्येक 100 संक्रमितों में दो मरीजों की मृत्यु हो रही है जबकि प्रति 100 लोगों की जांच में 2.72% संक्रमित मिल रहे हैं।
विज्ञापन


एसएन के तीन चिकित्सक समेत 24 संक्रमित
एसएन मेडिकल कॉलेज के तीन चिकित्सक और संक्रमित हो गए हैं। इसमें मेडिसिन विभाग के एक वरिष्ठ चिकित्सक भी शामिल हैं। पैथोलॉजी विभाग और हड्डी रोग विभाग के एक-एक जूनियर डॉक्टर शामिल हैं। अभी तक एसएन में 40 से अधिक चिकित्सक संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

नीरव निकुंज सिकंदरा में एक ही परिवार के दो सदस्य संक्रमित हो गए हैं। इंद्र कॉलोनी शाहगंज, बल्केश्वर, रिंग रोड, विजय नगर कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी, कमला नगर, आरएस बाग दयालबाग, खंदारी, रामन नगर खंदौली, खेरागढ़, विभव नगर, प्रकाश नगर, ट्रांस यमुना कॉलोनी, बोदला, शमसाबाद, नेहरू नगर, अनुपम हाउसिंग सोसाइटी में भी संक्रमित मरीज मिले हैं। ब्यूरो


32 हजार की स्क्रीनिंग में 158 लोगों में मिला खांसी-बुखार
हॉटस्पॉट एरिया में स्वास्थ्य विभाग की 101 टीमों ने स्वास्थ्य सर्वे किया। इसमें कमल नगर, दयालबाग, खंदारी, बल्केश्वर, आवास विकास कॉलोनी, ताजगंज, शास्त्रीपुरम, नेहरू नगर, सदरभट्टी और ट्रांस यमुना कॉलोनी के 7403 घरों के 31,746 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। पल्स ऑक्सीमेट्री कर रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा भी जांची।

इस दौरान 158 लोगों को बुखार, खांसी की परेशानी मिली, इनकी कोरोना जांच कराई गई है। स्वास्थ्य सर्वे प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि सभी को बिना मास्क के घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी। आइवरमेक्टिन, मल्टी विटामिन, विटामिन सी और एंटी मलेरिया की दवा भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed