फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona: Health Department makes five teams to check passengers

कोरोना: स्वास्थ्य विभाग ने यात्रियों की जांच को बनाईं पांच टीमें

Wed, 24 Mar 2021 10:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Corona: Health Department makes five teams to check passengers
कासगंज। कोरोना संक्रमण के बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य विभाग ने बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए पांच टीमों का गठन किया है। ये टीमें रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें यात्रियों की स्क्रीनिंग करेंगी। यदि कोई संक्रमित पाया जाता है तो विभाग उसे आइसोलेट करेगा।
विज्ञापन

देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। डीएम सीपी सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली हैं। होली के मद्देनजर बाहर से लौटने वाले लोगों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीमें बनाई हैं। पांच टीमें यात्रियों की जांच करेंगी। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग और जांच की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

आशाओं को भी सौंपी जिम्मेदारी
स्वास्थ्य विभाग ने गांव-गांव बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी जुटाने के लिए आशाओं को जिम्मेदारी सौंपी है। आशा होली पर बाहर से आ रहे लोगों का डाटा संकलित करेंगी। यदि बाहर से आने वाले किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण दिखते हैं तो स्वास्थ्य विभाग को सूचना देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से-
- 2 टीमें कासगंज जंक्शन स्टेशन पर रखेंगी 24 घंटे निगरानी।
- 3 टीमें कासगंज बस स्टैंड पर 24 घंटे रखेंगी नजर।
- होली पर बाहर से लौटने वाले लोगों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में यात्रियों की जांच के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पांच टीमें तैनात की गई हैं। ये टीमें 24 घंटे निगरानी रखेंगी।
डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed