#ladengecoronase: बच्चों के हौसलों को छू भी न सका कोरोना, दूसरी लहर में 265 हुए संक्रमित, 187 में नहीं मिला लक्षण
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि 10 साल तक के बच्चों की बात करें तो एक अप्रैल से 10 जून 265 बच्चों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में 265 बच्चे संक्रमित हुए। इनमें 187 बच्चों में तो कोई भी लक्षण नजर नहीं आया। परिजनों के संक्रमित होने के बाद एहतियातन जांच कराने में बच्चों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि 10 साल तक के बच्चों की बात करें तो एक अप्रैल से 10 जून 265 बच्चों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। इनमें से अप्रैल में 130 और मई में 131 बच्चे संक्रमित हुए। 10 जून तक चार बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें करीब 187 बच्चों में बुखार, सांस लेने में परेशानी, गला बैठने जैसे लक्षण नहीं मिले थे।
इन्हें कोई परेशानी भी नहीं मिली थी। घर के किसी सदस्य के संक्रमित होने पर इनकी जांच कराने पर वायरस की पुष्टि हुई थी बाकी के बच्चों में हल्का बुखार, गले में खराश या जुकाम की शिकायत रही। पहली लहर में संक्रमित हुए 213 बच्चों में भी अधिकांश को किसी तरह का लक्षण नहीं मिला था।
दूसरी लहर में तीन बच्चे हुए भर्ती
एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना की दूसरी लहर में तीन बच्चे कोविड अस्पताल में भर्ती हुए। यह रक्त की कमी समेत अन्य किसी बीमारी के कारण इमरजेंसी में भर्ती हुए थे, जब इनकी कोरोना की जांच कराई तो पॉजिटिव मिले, लेकिन इनको कोई लक्षण नहीं थे।
बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण जैन ने बताया कि अधिकांश बच्चे संक्रमित होने के बाद भी सामान्य तरह से ही रहे, इसकी वजह बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है। कई बार मामूली परेशानी होने पर भी बच्चे इसकी जानकारी नहीं देते हैं।
इमरजेंसी में भर्ती चार साल का बच्चा संक्रमित
एसएन कोविड अस्पताल प्रभारी डॉ प्रशांत गुप्ता ने बताया कि रविवार को हाथरस का चार साल का बच्चा कोविड अस्पताल में भर्ती हुआ है। रक्त की कमी पर यह बच्चा शनिवार को इमरजेंसी में भर्ती हुआ था, जहां जांच में संक्रमित पाया। इसको रक्त भी चढ़ाया गया है इसके मां-पिता संक्रमित नहीं हुए हैं। यह ठीक है और किसी तरह के लक्षण नहीं हैं।
आगरा कोरोना वायरस: 450वीं मौत, चार नए मरीज मिले, 165 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या
#LadengeCoronaSe: आगरा के 258 मासूमों ने हंसते-खेलते दी कोरोना महामारी को मात