फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona death

सफाई कर्मी की कोरोना संक्रमण से मौत, घर कराया सैनिटाइज

Tue, 01 Dec 2020 11:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
corona death
कासगंज के ग्राम अहरौली में कोरोना से सफाई कर्मी की मौत के बाद सैनिटाइजेशन करते कर्मी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। पंचायती राज विभाग में तैनात एक सफाईकर्मी की कोरोना से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के सदस्यों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। ग्राम पंचायत ने घर को सैनिटाइज कराई गई।
विज्ञापन

अहरोली निवासी मित्र सेन पुत्र सोवरन पंचायतीराज विभाग में सफाईकर्मी था। 15 दिन पहले उसे बुखार की शिकायत हुई। परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। हालत में सुधार नहीं हुआ तो 28 नवंबर की रात मामो स्थित जिला कोरोना अस्पताल ले गए, लेकिन रात में जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन उसे वहां भी इलाज नहीं मिल सका। परिजनों ने उसे अलीगढ़ के ही निजी क्लीनिक ले गए। वहां चिकित्सक ने उसकी कोरोना की जांच कराई, लेकिन जांच रिपोर्ट से पहले ही उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन शव अहरोली ले आए। यहां कोरोना गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों सहित 25 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। ग्राम पंचायत ने घर को सैनिटाइज कराया गया। सूचना पर जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी आरडी यादव, डीसी अनीश, विजय, रवींद्र, सहित तमाम कर्मी घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मित्रसेन के दो बेटा व दो बेटी हैं। उसके माता पिता व दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी पत्नी मिथलेश के सामने अब बच्चों के पालन-पोषण की समस्या हो गई है।
गांव के पंचायतीराज विभाग में तैनात सफाई कर्मी की मौत के बाद उसके घर का सैनिटाइज कराया है।
-राजवती, ग्राम प्रधान
सफाईकर्मी की अलीगढ़ में इलाज के दौरान कोरोना से मौत होने के बाद परिवार के सभी सदस्यों के सैपल लिए हैं।
- डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ
831 की हुई जांच
सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को एंटीजन किट से 831 लोगों की कोरोना की जांच कराई गई। नया कोई मरीज सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed