फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona,covid

तंबाकू फैक्ट्री कर्मी सहित पांच नए पॉजिटिव मिले

Tue, 04 Aug 2020 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
corona,covid
कासगंज। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को पांच नए कोरोना पॉजिटिव मिले। जिससे जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 406 हो गया। इन सभी को जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने एंटीजन किट से जिले में 1058 मरीजों की जांच कराई। इसमें चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। संक्रमितों में दो पटियाली, एक सिढ़पुरा तथा एक सहावर का निकला।
विज्ञापन

इसके अलावा आरटीपीसीआर की 421 रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिसमें पटियाली में एक तंबाकू फैक्ट्री कर्मी कोरोना संक्रमित पाया गया। इन संक्रमितों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन की टीम हरकत में आ गई। सभी संक्रमितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं संक्रमितों के परिजनों को क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री भी विभाग जुटा रहा है, जिससे उनकी भी जांच कराई जा सके।
विज्ञापन

आंकड़े की नजर में
406 कुल संक्रमित
123 सक्रिय मरीज
283 मरीज ठीक हुए
जिले में एक आरटीपीसीआर तथा चार एंटीजन किट से कोरोना संक्रमित चिन्हित हुए हैं। इन सभी को जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। - डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed