{"_id":"644010d727a09f9c440fd2c3","slug":"corona-confirmed-in-14-including-four-tourists-in-agra-up-news-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Corona Update: चार पर्यटकों सहित 14 में कोरोना की पुष्टि, अब संख्या 168 हो गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Corona Update: चार पर्यटकों सहित 14 में कोरोना की पुष्टि, अब संख्या 168 हो गई
Wed, 19 Apr 2023 09:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 19 Apr 2023 09:33 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। आगरा में चार पर्यटकों सहित 14 में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें दो विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर कोरोना जांच
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में कोरोना संक्रमण के मामले थम नहीं रहे हैं। बुधवार को भी जिले में 14 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। इसमें चार पर्यटक हैं। दो पर्यटक विदेशी हैं। अब जिले में संक्रमित पाए गए कुल मरीजों की संख्या 168 हो गई है।
विज्ञापन
ताजमहल के पश्चिमी गेट पर लिए गए पर्यटकों के नमूनों की जांच में चार पर्यटकों में कोरोना संक्रमण मिला। इसमें मथुरा का 26 वर्ष का युवक और 22 वर्ष की युवती शामिल हैं। इसके अलावा 27 व 23 वर्ष के विदेशी पर्यटकों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं, एत्मादपुर के चार मरीजों में कोरोना मिला है। चारों 25, 23, 26 और 20 वर्ष की युवतियां हैं।
विज्ञापन
पुष्पांजलि मार्केट कारगिल के 12 वर्ष के बच्चे और 45 वर्ष के पुरुष में कोरोना मिला है। फिरोजाबाद की 21 वर्ष की युवती भी संक्रमित हुई है। निजी पैथोलॉजी में जांच कराई थी। साथ ही बोदला के 55 वर्ष के पुरुष में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा दो अन्य में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Taj Mahal: ताज पर ऑनलाइन टिकट लेने वालों को मिलेंगे निशुल्क शू-कवर, प्रस्ताव को कमिश्नर ने दी मंजूरी
भर्ती दोनों मरीज ठीक
मंगलवार को अस्पतालों में भर्ती दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि दोनों मरीज ठीक हैं। वह दूसरी बीमारियों की वजह से अस्पतालों में भर्ती हुए। जांच में कोरोना भी मिला। एक का एसएन मेडिकल कॉलेज और एक का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। 23 मार्च से अब तक संक्रमित मिले 168 मरीजों में से करीब 50 फीसदी ठीक हो चुके हैं।