फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona cases today 33 new cases of covid reported in firozabad

आगरा में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार: सात दिन में मिल चुके हैं 84 मरीज, नए संक्रमितों में आ रहे ये लक्षण

Tue, 04 Jan 2022 12:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Jan 2022 12:05 AM IST
सार

आगरा में 26 दिसंबर 2021 में कोरोना मरीजों की संख्या पांच थी। सात दिन यह आंकड़ा बढ़कर 90 पर पहुंच गया है। सोमवार को आठ पर्यटकों सहित 33 नए संक्रमित मिले।

विज्ञापन
corona cases today 33 new cases of covid reported in firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में कोरोना की तीसरी लहर तीन दिन में रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को आठ पर्यटकों सहित 33 नए संक्रमित मिले हैं। कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 90 पहुंच गई है। प्रशासन ने संक्रमितों को भर्ती के लिए अस्पताल चिह्नित कर लिए हैं। जिलाधिकारी का कहना है कि नए मरीजों में खांसी, जुकाम के लक्षण आ रहे हैं। नए मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है।

विज्ञापन

सोमवार को जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में 2737 लोगों की जांच में 33 नए मरीज मिले हैं। तीन दिन से लगातार जांचों की संख्या घट रही है। 31 दिसंबर को 8556 लोगों की जांच हुई थी। जो रविवार को 4363 रह गई। सोमवार को इसमें और कमी आ गई। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि आगरा किला घूमने आए आठ पर्यटक संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा पुराने संक्रमितों के संपर्क में आए छह लोगों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। बाकी लोग स्थानीय निवासी हैं। 
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में मिल रहे मरीज 
आवास विकास, दयालबाग, कमला नगर व कैंट रेलवे स्टेशन क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी संक्रमित मिल रहे हैं। डीएम ने बताया कि नए संक्रमितों को होम आइसोलेट किया है। सर्विलांस के लिए 45 रैपिड रिस्पांस टीमें सक्रिय हैं। जो 24 से 36 घंटे में नए मरीजों के घर पहुंच कर उन्हें दवाइयों की किट उपलब्ध करा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा पहुंचे नोडल अफसर
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बचाव व चिकित्सा इंतजामों की समीक्षा के लिए सोमवार सुबह स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव डॉ. मन्नान अख्तर आगरा पहुंच गए हैं। उन्होंने सैंया स्वास्थ्य केंद्र व जिला अस्पताल की तैयारियां परखीं। मंगलवार को विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम अभी शुरू नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम से कोरोना संक्रमितों की निगरानी की जा रही है और फीडबैक लिया जा रहा है।
 
लापरवाही में नहीं आई कमी
एक तरफ कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है, दूसरी तरफ बाजार, स्मारक व सार्वजनिक स्थलों पर लापरवाही में कोई कमी नहीं आई है। ताजमहल, आगरा किला के अलावा लोहामंडी, शाहगंज, रावतपाड़ा बाजार में भीड़ उमड़ रही है। बिना मास्क लोग घूम रहे हैं। जबकि कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed