{"_id":"69bb7b7ee5f0a690980b4e15","slug":"cornea-transplant-facility-launched-at-sn-medical-college-agra-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत की खबर: एसएन में 24 घंटे कॉर्निया ट्रांसप्लांट की सुविधा, स्पेशल ओटी हुई शुरू; तैयार हुए दो ऑपरेशन थिएटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की खबर: एसएन में 24 घंटे कॉर्निया ट्रांसप्लांट की सुविधा, स्पेशल ओटी हुई शुरू; तैयार हुए दो ऑपरेशन थिएटर
Thu, 19 Mar 2026 09:58 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 19 Mar 2026 09:58 AM IST
सार
एसएन मेडिकल कॉलेज में स्पेशल कॉर्निया ट्रांसप्लांट ओटी शुरू होने से अब 24 घंटे सर्जरी की सुविधा मिलेगी। इससे मरीजों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा और अन्य आंखों के ऑपरेशन भी प्रभावित नहीं होंगे।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में बनी कॉर्निया ट्रांसप्लांट ऑपरेशन थिएटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में स्पेशल कॉर्निया ट्रांसप्लांट ऑपरेशन थिएटर तैयार हो गया है। इससे अब 24 घंटे कॉर्निया ट्रांसप्लांट की सुविधा हो गई है। इससे मरीजों के लिए बड़ी राहत मिलेगी। बृहस्पतिवार को इसका उद्घाटन किया जाएगा।
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि नेत्र रोग विभाग में अब तीन ऑपरेशन थिएटर हैं। पहले दो थे, इसमें मरीजों के मोतियाबिंद समेत अन्य बीमारियों के ऑपरेशन होते थे। ऐसे में कॉर्निया ट्रांसप्लांट के मरीजों को दिक्कत होती थी। ट्रांसप्लांट करने पर अन्य ऑपरेशन भी प्रभावित होते थे। ऐसे में स्पेशल कॉर्निया ट्रांसप्लांट ओटी बनने से अब 24 घंटे कॉर्निया लगाई जा सकेंगी। इससे मरीजों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
इसका उद्घाटन बृहस्पतिवार को एसजीपीजीआई लखनऊ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन और स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन उत्तर प्रदेश के संयुक्त निदेशक डॉ. हर्षवर्धन करेंगे। नेत्र रोग विभाग की कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. शेफाली मजूमदार ने बताया कि 2015 से अभी तक 801 कॉर्निया प्राप्त की जा चुकी हैं, जिसमें से 403 मरीजों को कॉर्निया लगाई गई हैं। बाकी की कॉर्निया चिकित्सकीय पढ़ाई में उपयोग की जा रही हैं।