फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Convenience fee will be charged for passing map within five hundred meters of metro in Agra

Agra News: मेट्रो के 500 मीटर दायरे में नक्शा पास कराने पर लगेगा सुख सुविधा शुल्क, गाइडलाइन का इंतजार

Fri, 30 Jun 2023 01:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Jun 2023 01:16 PM IST
सार

आगरा में मेट्रो के 500 मीटर दायरे में नक्शा पास कराने पर सुख सुविधा शुल्क लगेगा। अब इसके आगरा विकास प्राधिकरण को गाइडलाइन का इंतजार है। 

विज्ञापन
Convenience fee will be charged for passing map within five hundred meters of metro in Agra
Agra Metro - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मेट्रो कॉरिडोर के 500 मीटर दायरे में मानचित्र स्वीकृत कराने पर विशेष सुख सुविधा शुल्क लगेगा। ग्रेटर आगरा भी इसमें शामिल होगा। कैबिनेट में बेहतर अवस्थापना क्षेत्र के लिए इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। आगरा विकास प्राधिकरण को इसके लिए अब विस्तृत गाइडलाइन का इंतजार है।

विज्ञापन


मास्टर प्लान 2031 को मेट्रो के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। इसमें टीओडी (ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट) जोन निर्धारित होंगे। ऐसे में मेट्रो के आसपास रहने वालों को अतिरिक्त अवस्थापना सुविधाएं मिलेंगी। विकास प्राधिकरण विशेष सुख सुविधा शुल्क वसूलेगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- भाजपा मंत्री की समीक्षा में खुलासा: गोशालाओं में चार साल में 1826 गोवंश ने तोड़ा दम, हजारों घूम रहे निराश्रित
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल मानचित्र स्वीकृत कराने पर एडीए मानचित्र शुल्क, शमन शुल्क, पर्यवेक्षण शुल्क, लाइसेंस शुल्क, वाह्य विकास शुल्क, जल शुल्क, मलबा शुल्क सहित करीब 10 प्रकार के शुल्क लेता है। खास जनसुविधा वाले इलाकों में विशेष सुख सुविधा शुल्क भी पूर्व निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त मानचित्र स्वीकृति के लिए देना होगा।


एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ का कहना है कि जिन क्षेत्र में सामान्य अवस्थापना सुविधाओं के अतिरिक्त सुविधाएं होंगी, वहां विशेष सुख सुविधा शुल्क लग सकता है। इसकी गाइडलाइन तय होगी। ग्रेटर आगरा व अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नव विकसित क्षेत्रों में भी यह लागू हो सकता है।

यह भी पढ़ेंः- चंबल का एक थाना ऐसा भी: बदमाशों से नहीं, बिच्छुओं से खौफजदा हैं पुलिसकर्मी, वर्दी तो कभी जूते में घुसकर काटते

29 किमी में दौड़ेगी मेट्रो

सिकंदरा से आईएसबीटी, आरबीएस कॉलेज, राजामंडी होते हुए जामा मस्जिद, आगरा किला, ताजमहल व फतेहाबाद रोड तक मेट्रो का पहला कॉरिडोर बन रहा है। कैंट स्टेशन से प्रतापपुरा होते हुए एमजी रोड, भगवान टॉकीज, रामबाग होते हुए कालिंदी विहार तक मेट्रो दौड़ेगी। 29 किमी मेट्रो ट्रैक के दोनों ओर 500 मीटर परिधि में नए मास्टर प्लान में टीओडी जोन बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed