{"_id":"670fbb53e54a8396c1035033","slug":"contract-workers-did-not-receive-salary-for-the-month-of-september-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-125710-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: संविदा कर्मियों को सितंबर माह का नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: संविदा कर्मियों को सितंबर माह का नहीं मिला वेतन
Wed, 16 Oct 2024 06:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 16 Oct 2024 06:40 PM IST
विज्ञापन
संविदा कर्मियों को सितंबर माह का नहीं मिला वेतन
- अधिशासी अभियंता विद्युत द्वितीय को ज्ञापन दिया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के 350 से अधिक संविदा कर्मियों को सितंबर महीने का वेतन नहीं मिला है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने अधिशासी अभियंता विद्युत द्वितीय को ज्ञापन देकर सितंबर महीने का वेतन 20 अक्तूबर से पहले दिलाने की मांग की है।
बुधवार को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुबोध कुमार के नेतृत्व में पदाधिकारी अधिशासी अभियंता विद्युत द्वितीय से मिले। ज्ञापन देकर कहा कि निविदा/संविदा कर्मचारियों को सितंबर माह का वेतन अभी तक नहीं मिला है। जबकि निगम ने हर माह के प्रथम सप्ताह में वेतन दिए जाने के आदेश दिए हैं। निगम के आदेश का पालन नहीं हो रहा है। निविदा और संविदा कर्मचारियों वेतन समय से नहीं मिल पा रहा है।
ज्ञापन में कहा है कि संविदा और निविदा कर्मचारियों से काम कराने वाली संस्था का अनुबंध 30 सितंबर को समाप्त हो चुका है। ऐसे में संस्था की गारंटी मनी रोकी जानी चाहिए। जब तक संविदा और निविदा कर्मचारियों को सितंबर महीने का वेतन नहीं मिल जाता तब तक उनका कोई भी बिल पास नहीं किया जाना चाहिए। संविदा और निविदा कर्मचारियों को सितंबर महीने का वेतन 20 अक्तूबर से पहले दिलाया जाना चाहिए। इस मौके पर विमल कुमार, हरीकांत, आदेश चतुर्वेदी, सुभाषचंद्र, आलोक कुमार, प्रमोद शाक्य, गौतम मिश्रा, वीरभान सिंह मौजूद रहे।