{"_id":"65832c3c6ace804bb60e5cac","slug":"contract-drivers-get-long-distance-buses-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-9379-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: संविदा चालकों को मिली लंबी दूरी की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: संविदा चालकों को मिली लंबी दूरी की बसें
Wed, 20 Dec 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविदा चालकों को मिली लंबी दूरी की बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। यात्रियों की सहूलियत के लिए तथा बसों के कुशल संचालन के लिए रोडवेज ने लंबी दूरी वाली बसों के संचालन की जिम्मेदारी संविदा चालकों को सौंपी है। मैनपुरी डिपो के 12 संविदा चालकों को दिल्ली मार्ग पर बस चलाने की जिम्मेदारी दी गई है।
मैनपुरी डिपो की 30 बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर किया जा रहा है। दो बसें यमुना एक्सप्रेस वे होकर तथा 28 बसें एटा-अलीगढ़ होकर दिल्ली मार्ग पर संचालित हो रही हैं। प्रबंध निदेशक द्वारा लंबी दूरी वाले मार्ग पर कुशल चालकों से ही बसों का संचालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके चलते दिल्ली मार्ग पर 12 संविदा चालकों को बसों के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। सात बसोंं का संचालन नियमित चालकों द्वारा ही किया जा रहा है। एआरएम संजीव कुमार ने बताया कि लंबी दूरी वाले मार्ग पर कुशल चालकों को ही बस संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। इसके चलते ही संविदा चालकों को दिल्ली मार्ग पर भेजा जा रहा है।