फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Consumption of medicines increased by 25 to 30 percent due to changing weather.

Agra News: बदलते मौसम में दवाओं की खपत 25 से 30 फीसदी तक बढ़ी

Thu, 15 Feb 2024 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 15 Feb 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Consumption of medicines increased by 25 to 30 percent due to changing weather.
कासगंज। पिछले समय में कड़ाके की ठंड और अब मौसम में एक साथ आ रहे बदलाव के कारण रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीजों के पहुंचने का औसत बना हुआ है। ऐसी स्थिति में प्रत्येक दिन पैरासीटोमोल, एंटी बायोटिक, एंटी एलर्जिक टेबलेट 3-3 हजार की संख्या में खप रही हैं। अन्य दवाओं की खपत भी बढ़ोतरी हुई है।दिसंबर माह से कड़ाके की सर्दी का आगाज हुआ और यह सिलसिला जनवरी के पूरे माह बना रहा। फरवरी में मौसम में बदलाव होने लगा। इसी बीच में सर्दी, जुकाम, बुखार, एलर्जी, शुगर, ब्लड प्रेशर, हड्डी रोग के मरीजों की संख्या में अच्छी खासी वृद्धि हुई। इन दिनों औसतन 1000 से 1200 मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण दवाओं की 25-30 फीसदी खपत बढ़ने लगी। जानकारी के मुताबिक एंटी एलर्जिक सिट्रीजिन एवं एंटीबायोटिक टेबलेट की प्रतिदिन 25000 की खपत हो रही है। वहीं पैरासीटामोल और बी कांपलेक्स की खपत का आंकड़ा 3 हजार है। इसके अलावा खुजली से जुड़ी दवाओं, जोड़ों के दर्द के लिए दर्दनिवारक अइंटमेंट की खपत बढ़ी है। ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीजों की दवाओं की खपत भी बढ़ी है। बीमारियों का प्रकोप अभी तक लगातार बना हुआ है। मौसम के बदलाव के बाद मरीजों की संख्या में और बढ़ोतरी हुई है। चिकित्सक भी आगे के मौसम को और संवेदनशील मान रहे हैं। इसके लिए पर्याप्त दवाओं की मांग भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed