फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Construction of Solid Waste Management Plant embroiled in controversies

विवादों में उलझा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण

Mon, 29 Nov 2021 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Construction of Solid Waste Management Plant embroiled in controversies
विवादों में उलझा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण
विज्ञापन

कासगंज। नगर निकायों से निकलने वाले कूड़े को डंप करने के लिए तैयार किया जाने वाला सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट विवादों में उलझ गया है। नगर निकाय द्वारा चिह्नित की गई गांव झावर की जमीन का लोग विरोध कर रहे हैं। वहीं निकाय और जगह चिह्नित कर रहा है।

नगर निकायों ने कूड़े के प्रबंधन के लिए वैसे तो एमआरएफ प्लांट बना रखे हैं, लेकिन पूरे जिले का जो कूड़ा डंपिंग ग्राउंड के अभाव में इधर उधर डाल दिया जाता है उसके लिए एक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट तैयार होना है। इससे सभी निकायों के कूड़े का प्रबंध हो सकेगा। इसके लिए नगर निकाय प्रशासन गांव झावर के समीप जमीन का चिह्नांकन कर चुका है, लेकिन यहां ग्रामीणों का विरोध है। जिससे निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा। जब तक जमीन चिह्नित नहीं होगी तब तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाएगा कि कितने हेक्टेयर क्षेत्रफल में कितनी लागत से यह प्लांट तैयार होना है। नगर पालिका के ईओ धर्मराज सिंह ने कहा कि राजस्व विभाग के साथ मिलकर जमीन की पैमाइश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed