फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Constitutional Justice Rights Yatra welcomed

Agra News: संवैधानिक न्याय अधिकार यात्रा का किया स्वागत

Sun, 09 Feb 2025 01:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 09 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Constitutional Justice Rights Yatra welcomed
सिढ़पुरा में निषाद पार्टी के नेता संजय निषाद का फूलमाला पहनाकर स्वागत करते लोग।
सिढ़पुरा। तीर्थ नगरी सोरोंजी से शनिवार को निषाद पार्टी की संवैधानिक न्याय अधिकार यात्रा निकाली गई। यात्रा का जिले भर में भ्रमण किया गया। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने न्याय अधिकार यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

पार्टी नेता और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि निषाद समाज को उनके अधिकार दिलाने के लिए पार्टी पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने संवैधानिक न्याय और सामाजिक न्याय की दिशा में पार्टी की नीतियों और संघर्ष पर प्रकाश डाला। कस्बा के गेस्ट हाउस पर निषाद पार्टी की संवैधानिक न्याय अधिकार यात्रा में युवाओं ने निषाद पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाकर मंत्री डॉ. संजय निषाद एवं विधायक अमित कुमार निषाद का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान निषाद पार्टी के नेताओं ने संवैधानिक अधिकारों के लिए निकाली गई यात्रा को लेकर जागरूकता फैलाने की बात कही। निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष योगेश कश्यप, रोहित कश्यप, यादराम कश्यप, अनूप कश्यप, डॉ. साधू राम कश्यप, राज कश्यप, बनवारी लाल कश्यप सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed