फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Connect farmers with agricultural science, provide technical information

Agra News: किसानों को कृषि विज्ञान से जोड़ें, दें तकनीकी जानकारी

Thu, 15 Feb 2024 01:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 15 Feb 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Connect farmers with agricultural science, provide technical information
कासगंज। मोहनपुरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में मंगलवार को चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के प्रसार निदेशक डॉ. आरके यादव ने निरीक्षण किया। हरा चारा, बीज उत्पादन एवं नर्सरी प्रदर्शन को देखा। वहीं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं किसानों को तकनीकी जानकारियां पहुंचाने और लाभान्वित करने के लिए निर्देशित किया।प्रसार निदेशक ने कृषि विज्ञान केंद्र की निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल का निरीक्षण किया। इसके बाद विज्ञान केंद्र की इकाइयों का निरीक्षण किया। उन्होंने फसल प्रदर्शन, हरा चारा प्रदर्शन, बीज प्रदर्शन, सुगंधीय पौध प्रदर्शन, नर्सरी प्रदर्शन, प्राकृतिक खेती प्रदर्शन इकाई का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने बीजोत्पादन में गेहूं की डीबीडब्ल्यू 303 एवं सरसों की आरएच 761 प्रजाति को भी देखा। उन्होंने कहा कि यह केंद्र किसान हित के लिए कार्य करें। किसानों को तकनीकी जानकारियां पहुंचाएं, जिससे वे फसलों की पैदावार बढ़ा सकें। किसानों को केंद्र से जोड़ने और लाभान्वित करने के लिए दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed