फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   congress will not contest from firozabad and mainpuri in lok sabha elections 2019

चुनाव 2019: सपा के गढ़ में कांग्रेस ने खड़े किए 'हाथ', इन दो सीटों पर नहीं उतारेगी प्रत्याशी

Sun, 17 Mar 2019 06:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 17 Mar 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
congress will not contest from firozabad and mainpuri in lok sabha elections 2019
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर। - फोटो : amar ujala
आगरा मंडल में समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले फिरोजाबाद और मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने हाथ खड़े कर दिए हैं। इन दोनों सीटों पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी। बता दें कि गठबंधन में यह दोनों सीटें सपा के खाते में हैं। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में गठबंधन में जगह न मिलने से लगातार अपनी रणनीति बदल रही कांग्रेस ने रविवार को एक और एलान किया है। कांग्रेस ने सपा-बसपा व रालोद गठबंधन के लिए सात सीटें छोड़ दी हैं। इनमें मैनपुरी और फिरोजाबाद सीट भी शामिल है। 
विज्ञापन


मैनपुरी की बात करें तो पिछले आठ लोकसभा चुनावों से सपा का दबदबा है। वर्तमान में यहां से सैफई परिवार के तेजप्रताप यादव सपा सांसद हैं। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के सीट छोड़ने पर उपचुनाव जीता था। इस बार सपा ने फिर मुलायम को प्रत्याशी बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोजाबाद को भी सपा का गढ़ माना जाता है। हालांकि इस सीट पर वर्ष 2009 के उपचुनाव में सपा को कांग्रेस ने करारी शिकस्त दी थी। कांग्रेस के राज बब्बर ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को 85 हज़ार वोटों से हराया था।

वर्तमान में फिरोजाबाद से सपा राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव सांसद हैं। सपा ने उन्हें इस बार भी प्रत्याशी बनाया है। हालांकि इस बार उनका मुकाबला चाचा शिवपाल सिंह यादव से है। शिवपाल यहां से चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं। 

कांग्रेस द्वारा यह दोनों सीटें छोड़ने से यहांं दिलचस्प मुकाबला माना जा रहा है। खासकर फिरोजाबाद के चुनावी मैदा में चाचा-भतीचे पर सबकी निगाहें है। अब यह देखना होगा कि भाजपा इन दोनों सीटों पर किसे मैदान में उतारती है। जल्द ही भाजपा प्रत्याशियों का एलान हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed