{"_id":"61ec49d2290c826eca7807ef","slug":"congress-will-fight-elections-on-local-issues-too-mainpuri-news-agr5220051174","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानीय मुद्दों पर भी चुनाव लड़ेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानीय मुद्दों पर भी चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
विज्ञापन
-कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते पर्यवेक्षक मनीष शाह
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक जिला प्रभारी मनीष शाह ने शनिवार को कांग्रेस कार्यालय मंडी धर्मदास पर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। जिला स्तर पर हर विधानसभा क्षेत्र का अलग चुनाव घोषणा पत्र जारी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से देश में बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने कहा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर 20 लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी। छात्र संघ के चुनाव कराए जाएंगे। प्रतियोगी परीक्षाएं नि:शुल्क कराई जाएंगी। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कांग्रेस योजना बनाकर काम करेगी। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता खुद को प्रत्याशी मानकर चुनाव लड़ेगा। इस मौके पर करहल विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी ज्ञानवती यादव, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ, शहर अध्यक्ष अजय दुबे, महिला जिलाध्यक्ष रीता नैयर, अरविंद तिवारी, पूरनचंद्र चतुर्वेदी, दीपचंद्र भारती मौजूद रहे।
कांग्रेस कार्यालय पर पीसीसी सदस्य मुंशीलाल शाक्य ने भी पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव लड़ने के तैयारी कर रहे मजबूत दावेदारों की उपेक्षा की गई है। प्रभारी ने मनमाने तरीके से टिकट दिलाए हैं। करहल प्रत्याशी कभी संगठन की बैठकों में शामिल नहीं हुई हैं। जबकि मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी किशनी विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली हैं।