{"_id":"60f6cd4c60204770b3295b3a","slug":"congress-state-general-secretary-shyam-sundar-expelled-from-the-party-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री श्याम सुंदर पार्टी से निष्कासित, फायरिंग की घटना के बाद हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री श्याम सुंदर पार्टी से निष्कासित, फायरिंग की घटना के बाद हुई कार्रवाई
Tue, 20 Jul 2021 06:49 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 20 Jul 2021 06:49 PM IST
सार
वृंदावन में कांग्रेस को दो दिवसीय ब्लॉक सम्मेलन में हुआ था। इसमें पदाधिकारियों के बीच विवाद के बाद फायरिंग हुई थी। इस घटना की जांच के बाद अनुशासन समिति ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के वृंदावन में 4-5 जुलाई को कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष प्रशिक्षण सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों में विवाद और फायरिंग की घटना के बाद पार्टी हाईकमान ने बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश महामंत्री श्याम सुंदर उपाध्याय उर्फ बिट्टू भैया को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
अनुशासन समिति के सदस्य पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला ने सोमवार को निष्कासन का पत्र जारी किया। इसमें कहा गया है कि घटना के संबंध में पार्टी की अनुशासन समिति आपके जवाब से संतुष्ट नहीं है। इसलिए श्याम सुंदर उपाध्याय को सभी पदों से हटाते हुए छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासन किया जाता है।
विज्ञापन
बता दें कि पूर्व पालिकाध्यक्ष रहे श्याम सुंदर उपाध्याय को कुछ दिन पूर्व ही कांग्रेस में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी। उधर, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एडवोकेट भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि कांग्रेस एक अनुशासित पार्टी है। पार्टी में जिलास्तर पर किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि कोई अनुशासनहीनता करेगा तो पार्टी उस पर कठोर निर्णय लेगी। गौरतलब है कि कांग्रेस के पहले दिन कार्यक्रम के दौरान महिला नेता के कंधे पर हाथ रखने के कारण विवाद हुआ था, दूसरे दिन मारपीट व फायरिंग की घटना हुई थी। इन घटनाओं से दो दिवसीय कांग्रेस का सम्मेलन सुर्खियों में बना रहा।