{"_id":"5c83d3acbdec22147760e92d","slug":"congress-meeting-over-lok-sabha-elections-2019-preparations-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में गठबंधन का पता नहीं, संगठन की मजबूती पर जोर, प्रत्याशियों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में गठबंधन का पता नहीं, संगठन की मजबूती पर जोर, प्रत्याशियों की तलाश
Sat, 09 Mar 2019 08:37 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 09 Mar 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
मंडलीय बैठक में मौजूद कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी व प्रदेश महामंत्री अनिल यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के चुनाव पर्यवेक्षकों ने शनिवार को हरियाली वाटिका में आगरा मंडल के पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन और पार्टी की मजबूती को लेकर विचार किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों के लिए मनाए। सपा-बसपा के गठबंधन में शामिल होने के सवाल पर कहा कि वो अभी अकेले ही तैयारी कर रहे हैं।
कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, समन्वयक समिति के विनोद चतुर्वेदी, प्रदीप कंसल और अनिल यादव ने आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के जिलाध्यक्ष और आगरा के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। पर्यवेक्षकों ने कहा कि पार्टी हर सीट पर दमदार उम्मीदवार को ही टिकट देगी। निष्ठावान और रूठे हुए कार्यकर्ताओं को मनाएं और चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।
उन्होंने गठबंधन में शामिल होने के विषय में नब्ज टटोली तो सभी ने गठबंधन के बजाय अकेले ही चुनाव मैदान में उतरने की राय रखी। इस मौके पर टिकट के दावेदारों ने भी अपने आवेदन सौंपे। जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं। ब्लाक स्तर पर संगठन सक्रिय है।

पूर्ण बहुत से सरकार बनाए
प्रदेश महासचिव शब्बीर अब्बास ने कहा कि कांग्रेस इस बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगी। संयोजक राम टंडन ने कहा कि शहर में पार्टी मजबूत है। शहर अध्यक्ष हाजी अबरार हुसैन, कार्यवाहक शहर अध्यक्ष हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान प्रदीप माथुर ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में खासी मजबूत है। उन्होंने कहा कि गठबंधन पर अभी कुछ तय नहीं है। टिकट के दावेदारों से मुलाकात की गई है।
यह रहे मौजूद
बैठक में कांग्रेस नेता भारत भूषण गप्पी, गोपाल गुरु, प्रताप सिंह बघेल, अदनान कुरैशी, नदीम नूर, अश्वनी जैन, चौधरी बच्चू सिंह, रविंद्र प्रताप धाकरे, संजय शर्मा, आशु शर्मा, अरविंद दौनेरिया, बसंतलाल, शब्बीर बन्ने, रीता सिंह, अनिल पालीवाल, अनिल वाल्मीकि, बिलाल अहमद, प्रवीन राजपूत, दिनेश सिंह भानु, शशि भूषण, मुन्ना खां, गजेंद्र सिंह, संकोच गौड़, हरिशंकर तिवारी, मोहम्मद जिलानी, सोहन सिंह सिसौदिया, आबिद हुसैन आदि थे।