फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   congress

संदेश पदयात्रा से लोगों को जागरूक करेगी कांग्रेस

Mon, 28 Dec 2020 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
congress
28एमएनपी-18-मंडी धर्मदास स्थित कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कांग्रेस कार्यालय मंडी धर्मदास पर सोमवार को कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान तीन दिवसीय कांग्रेस संदेश पदयात्रा को सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा कांग्रेस संदेश पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस आम आदमी को जागरूक करेगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा महिलाओं को राजनीति में सबसे पहले कांग्रेस ने भागीदारी दी। महिला सशक्तिकरण योजना चलाकर महिलाओं को अधिकार दिलाया। भाजपा सरकारों में महिलाओं का सम्मान सुरक्षित नहीं है। पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास बलिदानों से भरा है। कांग्रेस ने हमेशा विकास की राजनीति की है।
विज्ञापन

भाजपा समाज को धर्म और जाति के आधार पर बांट रही है। किशन बहादुर उपाघ्याय ने कहा नफरत की राजनीति करके देश का विकास कभी नहीं हो सकता है। देश में सभी के बीच सामंजस्य बनाना चाहिए। फैयाज अहमद सिद्दीकी ने कहा कांग्रेस के शासन में जरूरत के हिसाब से विकास कार्य कराए गए हैं। वहीं कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी संकोच गौड़, शाहबुद्दीन सिद्दीकी, मनोज चतुर्वेदी, रमेशचंद्र वर्मा, राजवीर सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह, विमला देवी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कार्यालय से शुरू कांग्रेस संदेश पदयात्रा ने मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र के सिकंदरपुर, अस्यौली, नगला गुरुबख्श, नगला पोहपी में भ्रमण किया।केपी शर्मा, ब्रजेश यादव, शशिभूषण, अतुल कठेरिया, चंद्रप्रकाश दुबे, गजेंद्र सिंह, फरीद अली, भीमसेन कठेरिया, अभिलख सिंह यादव, कैलाश उपाध्याय, मनोज शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed