फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   congress leader tarun patel controversial statement on gau rakshak in etah

भाजपा सरकार के संरक्षण में मौज काट रहे गोरक्षक, बर्बाद हो रहा किसान: तरुण पटेल

Thu, 03 Jan 2019 07:27 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 03 Jan 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
congress leader tarun patel controversial statement on gau rakshak in etah
प्रेस वार्ता करते कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री तरुण पटेल। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री तरुण पटेल ने गोरक्षकों पर ऐसा बयान दिया है, जिस पर बखेड़ा खड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में गोरक्षक गोमाता के नाम पर मौज काट रहे हैं। किसान की फसलों को पशु बर्बाद कर रहे हैं और सरकार कुछ नहीं कर रही है। 
विज्ञापन


तरुण पटेल गुरुवार को कांग्रेस की जन भागीदारी यात्रा में शामिल होने एटा आए थे। पत्रकारों से मुखातिब पटेल ने कहा कि जन भागीदारी यात्रा दो अक्तूबर को चंदौली से शुरू हुई है, जो प्रदेश के 75 जिलों और 250 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में होते हुए 30 जनवरी को दिल्ली पहुंचेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गोंडा जिले में 2016 में कई बार गोरक्षकों के घर के आगे आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। उन्होंने गोरक्षकों के भोजन पर भी आपत्तिजनक बयान दिया। उन्होंने कहा कि डीजल-पेट्रोल, खाद-बीज के दाम बढ़ते जा रहे हैं लेकिन किसान को उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'मजदूर वर्ग भी हताश और निराश'

कांग्रेस नेता ने कहा कि किसान कर्ज के बोझ तले दबा जा रहा है, लेकिन सरकार की कर्ज माफी निश्चित नहीं है। स्थिति यह है कि किसानों को आत्महत्या करनी पड़ रही है। मजदूर वर्ग भी हताश और निराश है। राफेल डील को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा ने खेल किया है। 

सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन कोर्ट के पास सारे साक्ष्य नहीं पहुंचे। लोकसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का निर्णय माना जाएगा।    
     
जगह-जगह हुआ स्वागत      

कांग्रेस की जन भागीदारी यात्रा का जिले में जगह-जगह स्वागत किया गया। आगरा रोड स्थित  क्रिश्चियन इंटर कालेज पर अनिल सोलंकी, सतीश नायक, जवाहर चौक पर कांग्रेस सेवादल, घंटाघर गांधी मूर्ति पर माल्यार्पण, किदवई नगर चौराहा पर जनसभा और स्वागत किया गया। इसके साथ कचहरी चौराहे और पीपल अड्डा पर जनसभा का आयोजन किया गया।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed