फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress leader Acharya Pramod Krishnam blessed Shivpal Yadav in Vrindavan

शिवपाल के साथ कांग्रेस के 'आचार्य': प्रमोद कृष्णम बोले- मेरा यहां आना अपने आप में संदेश, प्रियंका पर कही बड़ी बात

Wed, 13 Oct 2021 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Oct 2021 12:13 AM IST
सार

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को वृंदावन से सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा की शुरुआत की। पहले ही दिन उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ी गहमा-गहमी देखने को मिली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम शिवपाल सिंह से मिलने पहुंचे, उन्हें आशीर्वाद दिया। जानिए उन्होंने इस मुलाकात पर क्या कहा...

विज्ञापन
Congress leader Acharya Pramod Krishnam blessed Shivpal Yadav in Vrindavan
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शिवपाल यादव को भेंट किया गदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार अधर्म के रास्ते पर चल पड़ी है और इसे उखाड़ फेंकने के लिए शिवपाल यादव ने समाजिक परिवर्तन यात्रा निकाली है। शिवपाल उनके आश्रम में आते रहे हैं और उनके निजी संबंध हैं। इसलिए इस यात्रा के लिए वे उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने के लिए आए हैं। 

विज्ञापन


कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस अपनी सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जहां तक गठबंधन का सवाल है, जिन दो दलों में इसकी जिम्मेदारी थी, उनमें मायावती तो भाजपा की गोद में बैठ गई हैं। अखिलेश जमीन पर दिखाई नहीं पड़ते। जमीन पर या तो प्रियंका दिखाई दे रहीं हैं या शिवपाल ने शुरूआत की है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस बात से इनकार किया कि वे प्रियंका का कोई संदेश लेकर आए हैं लेकिन यह जरूर कहा कि उनका यहां आना अपने आप में एक संदेश है। शिवपाल को हनुमान जी की गदा भेंट करने के सवाल पर कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीला भूमि से शुरू की गई यह यात्रा हनुमान जी के भी आशीर्वाद से अवश्य सफल होगी। 

उन्होंने सपा मुखिया पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव से जो उम्मीदें थीं, उस पर वे खरे नहीं उतरे हैं, यही कारण है कि वे जमीन पर कहीं नजर नहीं आ रहे। 

गठबंधन के सवाल पर यह कहा
गठबंधन के सवाल पर प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यह भविष्य तय करेगा, वैसे राजनीति में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। मंदिर के सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी ने उन्हें पूजन कराया। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया, नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक, गिरधारीलाल पाठक, राजकुमार गौतम आदि थे।

प्रमोद कृष्णम और शिवपाल के मिलन से कई मायने
शिवपाल सिंह यादव और सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी के सलाहकार आचार्य प्रमोद कृष्णम की मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। प्रमोद ने शिवपाल को आशीर्वाद दिया। साथ ही उनके सामाजिक परिवर्तन रथ पर सवार भी हुए। 

इस रथ में दोनों नेताओं के बीच काफी देर वार्ता चली। इसको लेकर राजनैतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राजनीति संभावनाओं का क्षेत्र है। हालांकि प्रसपा के अध्यक्ष इस मुलाकात पर कुछ नहीं बोले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed