फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress had adopted such a corrupt method to win the elections it was time for an auction

1977 के पुराने पन्नों से: चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने अपनाया था इतना भ्रष्ट तरीका, आ गई थी नीलामी की नौबत

Sat, 06 Apr 2024 12:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संजीव जूरैल, आगरा
संजीव जूरैल, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Apr 2024 12:31 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के लिए 1977 में चुनाव जीतने के लिए इतना भ्रष्ट तरीका अपनाया, जिसे जानकर तत्कालीन वित्तमंत्री भी हैरान रह गए। उन्होंने यूपी कांग्रेस की संपत्तियों को नीलामी का नोटिस तक थमा दिया था।  
 

विज्ञापन
Congress had adopted such a corrupt method to win the elections it was time for an auction
1977 के पुराने पन्नों से - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव में हार जीत तो होती ही है। लेकिन 1977 के चुनाव में जो कुछ हुआ वो हैरान कर देने वाला है। अमर उजाला के पुराने पन्नों से ये खबर मिली, जिसमें उस समय कांग्रेस द्वारा चुनाव जीतने के लिए किस कदर हदों को पार किया गया, इसकी जानकारी मिलती है। 
विज्ञापन


 

दरअसल सत्ता परिवर्तन के बाद विपक्ष के कार्यों की जांच राजनीति का हिस्सा बन गई है।  इमरजेंसी में हुई ज्यादतियों को लेकर लोगों में आक्रोश था। 1977 में हुए चुनाव में जनता के गुस्से के कारण स्वतंत्रता के बाद लगातार सत्ता में रही कांग्रेस सरकार को पराजय का मुंह देखना पड़ा। पहली बार बनी गैर कांग्रेस सरकार ने कांग्रेस सरकार के कार्यों की जांच शुरू कर दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा गांधी पर तानाशाही तरीके से काम करने के आरोप लगे थे। ऐसे आरोप चुनाव के दौरान भी थे। चुनाव के दौरान भ्रष्ट तरीके अपनाने और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग के आरोप भी थे। अमर उजाला के अंक में 27 अक्टूबर 1977 में प्रकाशित समाचार के अनुसार सरकार ने चुनाव मशीनरी के दुरुपयोग को लेकर यूपी कांग्रेस को नीलामी का नोटिस भेजा था।


 
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की जनता पार्टी सरकार में उस समय वित्त मंत्री मधुकर दिधे थे। सरकरा ने नोटिस में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर चुनाव के दौरान सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। नोटिस में कहा गया था कि इंदिरा गांधी के चुनाव दौरे के वक्त सरकारी धन का इस्तेमाल किया गया।  उनके दौरे पर शासन ने 5 लाख 28 हजार रुपये खर्च किए थे। जनता पार्टी सरकार ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस को नोटिस भेज कर कहा था कि वह इस राशि को तुरंत अदा करें। अगर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ऐसा नहीं करती है तो उसकी संपत्ति नीलाम कर दी जाएगी।

 

संजय गांधी पर भी आरोप
इमरजेंसी के दौरान कांग्रेस सरकार में संजय गांधी की तूती बोलती थी। उन पर नियमों का उल्लंघन कर मनमाने ढ़ंग से काम करने के भी आरोप थे। मधुकर दिधे के अनुसार जनवरी 1976 से चुनाव तक संजय गांधी के दौरे पर 20 लाख रुपये खर्च हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed