फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress District President's protest continues for the 7th day on Gwalior Highway

Agra: ग्वालियर हाईवे पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का 7वें दिन धरना जारी, अब यहां डाली जाएगी झोंपड़ी...जानें वजह

Thu, 01 May 2025 03:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 May 2025 03:42 PM IST
सार

ग्वालियर हाईवे पर जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेज जिलाध्यक्ष का धरना जारी है। सातवें दिन उन्होंने यहां स्थायी धरना स्थल बनाने के लिए श्रमदान किया। 

विज्ञापन
Congress District President's protest continues for the 7th day on Gwalior Highway
कांग्रेस जिलाध्यक्ष - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा ग्वालियर रोड स्थित नगला माकरोल पर जलभराव के विरोध में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार के नेतृत्व में 7वें दिन धरना प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन में स्थानीय लोग भी समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं। बुधवार को धरना प्रदर्शन के सातवें दिन लोगों ने श्रमदान किया गया।  स्थाई धरना स्थल बनाने के लिए मिट्टी डाली गई। धरना स्थल पर झोपड़ी डाली जाएगी।
विज्ञापन


 

नगला मांकरोल पर हाईवे के दोनों तरफ सर्विस रोड पर जलभराव की वजह से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार का कहना है कि बीते 7 दिनों से प्रदर्शन जारी है, लेकिन शासन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जब तक समाधान नहीं होगा तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले मंगलवार को धरने में पीडब्ल्यूडी और नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों का पुतला दहन किया गया था। उनकी बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ भी किया गया था। इस दौरान हेमंत चाहर,देवेंद्र फौजी,सुनील फौजदार,धर्मवीर शर्मा,नरेंद्र पटेल,नीरज ठेनूआ,रामेश्वर ऋषि कुमार,डालचंद आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed