फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Confession of the murderous wife gave a horrific death her husband told about pain which endured every night

कातिल पत्नी का कबूलनामा: पति को इसलिए दी खौफनाक मौत, बताया वो दर्द...जो हर रात सहन किया; पुलिस ने दिया कंधा

Mon, 17 Mar 2025 09:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Mar 2025 09:09 AM IST
सार

आगरा के व्यापारी का उसकी पत्नी ने ही कत्ल कर दिया। बेरहमी से मौत के घाट उतारने के बाद लाश को मथुरा में ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने लाश को बरामद करने के बाद आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Confession of the murderous wife gave a horrific death her husband told about pain which endured every night
मृतक का फाइल फोटो और लाश ले जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सिकंदरा-बोदला मार्ग (जगदीशपुरा) स्थित लाल मस्जिद के पास रहने वाले 35 वर्षीय बांस-बल्ली व्यापारी जितेंद्र बघेल की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में फेंक दिया गया। परिजन उनकी तलाश में जुटे थे। शनिवार को शव की पहचान की। मामले में पत्नी और उसके घरवालों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लिया है। पूछताछ में पत्नी ने मारपीट से परेशान होकर हत्या की बात कबूल की है।
विज्ञापन



 

जितेंद्र बघेल 11 मार्च की शाम लापता हुए थे। परिजन ने बताया कि वह दुकान बंद करके घर आए थे। कुछ देर बाद गुटखा खरीदने के लिए घर से निकले थे। मगर, वह लौटकर नहीं आए। पत्नी नीतू ने 12 मार्च को पति की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए थाना जगदीशपुरा में तहरीर दी। पुलिस भी तलाश कर रही थी।

ये भी पढ़ें -  UP: दुश्मनों से खतरनाक ये दोस्त..500 रुपये नहीं दिए तो उतरवा दिए कपड़े, फिर ऐसी हरकत; शर्म भी न आई
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुमशुदगी दर्ज होने से पहले ही जितेंद्र बघेल का शव फरह (मथुरा) क्षेत्र में हाईवे किनारे गांव भीमनगर के समीप मिल गया। फरह पुलिस ने पहचान न होने पर अज्ञात में शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा था। सूचना पर शनिवार को जितेंद्र के परिजन मथुरा गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जितेंद्र की हत्या गला घोंटकर होना आया।
 
विज्ञापन

किसी को बचा तो नहीं रही पत्नी
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि व्यापारी की मां चंद्रवती ने बेटे की हत्या की तहरीर दी है। इसमें बहू नीतू और उसके मायके वालों को नामजद किया है। पुलिस की पड़ताल में पता चला कि नीतू का मायका सिकंदरा क्षेत्र में है। नीतू को हिरासत में लिया। उसने पूछताछ में बताया कि गला घोंटकर पति की हत्या की थी। इसका कारण बताया कि पति आए दिन मारपीट करता था। इससे वो परेशान थी।

ये भी पढ़ें -  UP: ताजमहल पर आई ऐसी आफत...पर्यटकों में मची भगदड़, कोई मुंह ढक कर बैठा, तो किसी को लगानी पड़ी दौड़

ऑटो से शव को मथुरा लेकर गई थी। मगर, सवाल उठ रहा है कि महिला अकेले हत्या करके शव ठिकाने नहीं लगा सकती। इसमें कोई और भी शामिल हो सकता है। वह काैन लोग हैं। इस बारे में पता किया जा रहा है। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। ऐसा भी हो सकता है कि वह किसी को बचाना चाहती है।

ये भी पढ़ें -  UP News: ISI की महिला एजेंट की चैट...जानें रविंद्र को जाल में कैसे फंसाया, एटीएस की जांच में नया खुलासा

पुलिसकर्मियों ने दिया कंधा
रविवार दोपहर को शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। इसकी जानकारी पर थाना जगदीशपुरा पुलिस भी पहुंच गई। जितेंद्र बघेल के तीन बच्चे हैं। इनमें बेटी 12 साल की है। वह भी रोये जा रहे थे। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया है। मृतक की मां और बहनों का बुरा हाल था। उन्हें परिवार के लोग संभाल रहे थे। परिजन भी आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने लोगों को समझाया। यह देखकर थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक आनंदवीर ने अपने पुलिसकर्मियों को बुलाया। उन्होंने परिवार के लोगों के साथ अर्थी को कंधा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed