फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ATS investigation: Chat of ISI's female agent Ravindra got trapped and gave intelligence information

UP News: ISI की महिला एजेंट की चैट...जानें रविंद्र को जाल में कैसे फंसाया, एटीएस की जांच में नया खुलासा

Mon, 17 Mar 2025 07:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Mar 2025 07:46 AM IST
सार

ऑर्डनेंस फैक्टरी का चार्जमैन रविंद्र कुमार की पाकिस्तानी एजेंट से हर दिन 50 से अधिक चैट और वीडियो काॅल के बारे में भी जानकारी मिली है। एक फोटो की वजह से वो आईएसआई की महिला एजेंट के निशाने पर आया। 
 

विज्ञापन
ATS investigation: Chat of ISI's female agent Ravindra got trapped and gave intelligence information
आर्डनेंस इक्विपमेंट फैक्टरी व पकड़ा गया रविंद्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की महिला एजेंट से फिरोजाबाद की ऑर्डनेंस फैक्टरी का चार्जमैन रविंद्र कुमार यूं ही संपर्क में नहीं आया। एक गलती से वह जाल में फंस गया। एटीएस की पड़ताल में सामने आया कि उन्होंने फेसबुक पर फैक्टरी में खिंची फोटो को शेयर किया था। इस फोटो से ही वह निशाने पर आ गया। एजेंट चार्जमैन से व्हाट्सएप पर हर दिन चैट करती थी। 50 से अधिक मैसेज करती थी। 
विज्ञापन



 

एटीएस का जांच में मिली चौंकाने वाली जानकारी
वाॅयस और वीडियो काॅल पर भी जानकारी हासिल कर रही थी। बुंदू कटरा निवासी रविंद्र कुमार से फेसबुक पर पाकिस्तानी एजेंट कथित नेहा शर्मा ने जून 2024 में संपर्क किया था। रविंद्र कुमार ने फेसबुक पर अपने फोटो शेयर किए थे। युवती ने बातचीत के दाैरान सबसे पहले इन फोटो की जानकारी ही रविंद्र कुमार से ली थी। खुद को भी इसरो से जुड़ा बताया था।

ये भी पढ़ें -  UP: 'मैं फंस गया हूं...', रविंद्र को सताता था ये खाैफ, रोज नेहा से होती थी बात; जानें कैसे बने आईएसआई एजेंट


 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से रविंद्र नहीं समझ पाया उसके इरादे
 उन्होंने रविंद्र कुमार से आर्डनेंस फैक्टरी से जुड़ी जानकारी लेना शुरू कर दिया। इसके बावजूद वह युवती के इरादों को नहीं समझ पाए। एटीएस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि रविंद्र कुमार को युवती व्हाट्सएप पर 50 से अधिक मैसेज करती थी। इनका जवाब भी रविंद्र दे रहे थे। बाद में हर दिन वीडियो और वॉयस काॅल भी होने लगे। युवती की फ्रेंड लिस्ट में कई भारतीय लोग भी शामिल थे। इस कारण ही रविंद्र ने विश्वास कर लिया।

ये भी पढ़ें -  आईएसआई एजेंट पकड़ा: 10 माह से जासूसी कर रहा था रविंद्र, गगनयान और ड्रोन प्रोजेक्ट के बारे में हुआ बड़ा खुलासा


 
विज्ञापन

दहशत में कर्मचारी
एटीएस (आतंकवादी निरोधी दस्ता) की ओर से हजरतपुर ऑर्डनेंस फैक्टरी के कर्मचारी की गिरफ्तारी होने पर कर्मचारियों में दहशत है। चार दिन छुट्टी के बाद सोमवार को ओईएफ खुलेगी। कर्मचारी होने वाली सख्ती और पूछताछ के बारे में आशंकित हैं।

 

13 मार्च को हुई गिरफ्तारी
ऑर्डनेंस फैक्टरी हजरतपुर में चार्जमैन बुंदू कटरा निवासी रविंद्र कुमार को एटीएस ने 13 मार्च को गिरफ्तार किया था। उसने मोबाइल के माध्यम से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी की एजेंट को संवेदनशील व गोपनीय जानकारियां भेजी थीं। आरोपी पाकिस्तानी एजेंट के जाल में फंसकर उसे सभी जानकारियां दे रहा था।

ये भी पढ़ें -  आईएसआई एजेंट: आर्डनेंस फैक्टरी में रविंद्र को लेकर होती थी ऐसी चर्चा...अब साथी कर्मचारियों को सता रहा ये डर
 

कर्मचारी आशंकित
कर्मचारी आशंकित हैं कि सोमवार को जब वे ड्यूटी पर पहुंचेंगे तो उनके लिए नए क्या आदेश होंगे। कर्मचारी अपना मोबाइल पास रख पाएंगे या नहीं। रोक लग सकती है। अन्य बदलाव भी हो सकते हैं। एक कर्मचारी की वजह से सभी कर्मचारियों को शक की नजर से देखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed