{"_id":"634a71f42c18d405c6124069","slug":"computer-and-software-not-started-in-the-central-library-records-on-register-in-agra-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra University: केंद्रीय पुस्तकालय में कंप्यूटर व सॉफ्टवेयर शुरू नहीं, रजिस्टर पर दर्ज होता है रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: केंद्रीय पुस्तकालय में कंप्यूटर व सॉफ्टवेयर शुरू नहीं, रजिस्टर पर दर्ज होता है रिकॉर्ड
Sat, 15 Oct 2022 02:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 15 Oct 2022 02:10 PM IST
सार
कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया केंद्रीय पुस्तकालय के अलावा हर संकाय में मिनी लाइब्रेरी भी खोली गई हैं। इससे छात्रों को संबंधित विषयों को पढ़ने के लिए संकाय में ही सुविधा मिले।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में कंप्यूटरों की भी कमी है। इससे यहां लंबे समय से कंप्यूटर लैब भी शुरू नहीं हो पाई। लंबे समय से सॉफ्टवेयर खरीदा हुआ है, लेकिन ये भी शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
पुस्तकालय में सॉफ्टवेयर शुरू नहीं हो पाने के कारण अभी भी छात्रों को पुस्तकें जारी करने का रिकॉर्ड रजिस्टर में ही दर्ज हो रहा है, जबकि कई बार पुस्तकालय प्रवक्ता इसके शुरू करवाने की मांग कर चुके हैं। पुस्तकालय में 20 कंप्यूटर की लैब भी प्रस्तावित है, लेकिन यह भी शुरू नहीं हो पाई है। इससे छात्र ऑनलाइन पुस्तकें-शोध पढ़ने की सुविधा नहीं मिल पा रही। पुस्तकालय अध्यक्ष प्रो. यूसी शर्मा ने कहा कि छह कंप्यूटर मंगवाकर शुरू करा दिए हैं, बाकी के कंप्यूटर भी जल्द प्राप्त हो जाएंगे। सॉफ्टवेयर को भी शुरू कराने के लिए तकनीकी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra: जहां दफनाई जाती हैं लाशें, उस कब्रिस्तान में रह रहे 70 परिवार, कोई पहचान नहीं, न बाहरी दुनिया से नाता
विज्ञापन
मिनी लाइब्रेरी खोली गईं
कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया केंद्रीय पुस्तकालय के अलावा हर संकाय में मिनी लाइब्रेरी भी खोली गई हैं। इससे छात्रों को संबंधित विषयों को पढ़ने के लिए संकाय में ही सुविधा मिले। बाकी के केंद्रीय पुस्तकालय की इमारत काफी पुरानी है। इसका एक सर्वे करवाते हुए रिपोर्ट के आधार पर मरम्मत करवाई जाएगी।