{"_id":"634a69159357ac5e5032148d","slug":"suspicious-people-were-living-illegally-in-cemetery-no-relation-with-the-outside-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: जहां दफनाई जाती हैं लाशें, उस कब्रिस्तान में रह रहे 70 परिवार, कोई पहचान नहीं, न बाहरी दुनिया से नाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: जहां दफनाई जाती हैं लाशें, उस कब्रिस्तान में रह रहे 70 परिवार, कोई पहचान नहीं, न बाहरी दुनिया से नाता
Sat, 15 Oct 2022 01:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 15 Oct 2022 01:32 PM IST
सार
मजिस्ट्रेट ने संयुक्त टीम के साथ मुआयना किया। वहीं कब्रिस्तान कमेटी से 5 दिन में सभी का ब्योरा तलब किया है। वक्फ बोर्ड का कहना है कि कब्रिस्तान में कोई भी पक्का निर्माण नहीं कराया जा सकता है।
विज्ञापन
कब्रिस्तान में रह रहे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के पंचकुइयां कब्रिस्तान में अपर नगर मजिस्ट्रेट, पंचम के साथ संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया तो वहां अवैध पक्के निर्माण, संदिग्ध लोग और खामियां सामने आईं। टीम ने कब्रिस्तान कमेटी को 5 दिन का अल्टीमेटम देकर कब्रिस्तान में रहने वाले लोगों का ब्योरा तलब किया है। वक्फ बोर्ड का कहना है कि कब्रिस्तान में कोई भी पक्का निर्माण नहीं कराया जा सकता है। केवल उसका उपयोग शव दफनाने में ही किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - Agra Double Murder: बेटी से चेहरा नहीं मिलने पर पत्नी पर करने लगा था शक, फिर दोनों को दी दर्दनाक मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों पर भीख मांगते हैं बच्चे
सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस की शिकायत पर शुक्रवार को वक्फ बोर्ड, नगर निगम व पुलिस के साथ एसीएम ने जांच की। पाया कि कब्रिस्तान में पक्के अवैध निर्माण हुए हैं और टोरंट ने मीटर भी लगा दिए हैं। 70-80 झुग्गी झोपड़ियों में बाहरी लोग रह रहे हैं। यह सभी बाहरी जनपदों के हैं, ज्यादातर के पास कोई दस्तावेज नहीं है। बच्चे सड़कों पर भीख मांगते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra Double Murder: बेटी से चेहरा नहीं मिलने पर पत्नी पर करने लगा था शक, फिर दोनों को दी दर्दनाक मौत
विज्ञापन