फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Completion of District Athlete Meets in Mainpuri

जनपदीय एथलीट मीट के समापन, अंडर 16 में निधि और अनिल बने चैंपियन

Fri, 02 Nov 2018 09:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Fri, 02 Nov 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
Completion of District Athlete Meets in Mainpuri
विजेता खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सौजन्य से आयोजित दो दिवसीय जनपदीय एथलीट मीट का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर सफल खिलाड़ियों को नेशनल के लिए चयन किया गया। सफल खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन

 
प्रतियोगिता के अंडर 16 बालिका वर्ग में दौलतपुर की निधि को और अंडर 16 बालक वर्ग में नेशनल कॉलेज भोगांव के अनलि को चैंपियन घोषित किया गया। अंडर 14 बालक वर्ग में रंजीत सिंह इंटर कॉलेज नगला आंध्रा के अनुज व अंडर-14 बालिका वर्ग में आरसी इंटर कॉलेज की मेधना को चैंपियनशिप का खिताब मिला।  
विज्ञापन


प्रतियोगिता से नेशनल के खिलाड़ियों को चयन किया गया। श्रेष्ठ 13 खिलाड़ी तिरुपति में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। समापन समारोह में विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भोगांव विधायक ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि जिले की प्रतिभाओं के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन आवश्यक है। उन्होंने आयोजन समिति को धन्यवाद दिया।  

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख घिरोर सत्यपाल यादव, एथलेटिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रदीप चौहान, सचिव राघवेंद्र दुबे, राहुल चौहान, जिला क्रीड़ाधिकारी केपी सिंह, गौरव कुमार, स्वतंत्र कुमार, नागेंद्र सिंह, पूजा भदौरिया, मनीषा चौहान, पूनम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed