फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Complaint lodged with DM regarding distribution of money by Sant Premanand

UP: संत प्रेमानंद द्वारा नोट बांटने की डीएम से हुई शिकायत, श्रीकृष्ण जन्म भूमि मामले के पक्षकार ने भेजा पत्र

Thu, 10 Oct 2024 10:03 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 10 Oct 2024 10:03 AM IST
सार

संत प्रेमानंद के अनुयायियों का कहना है कि उन्होंने साधु संतों को दक्षिणा दी थी। भीड़ जुटाने के लिए पैसे बांटने की बात पूरी तरह गलत है।

विज्ञापन
Complaint lodged with DM regarding distribution of money by Sant Premanand
संद प्रेमानंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के संत प्रेमानंद द्वारा राधाकुंड में लोगों को नोट बांटने के मामले में श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष पांडे ने डीएम से शिकायत की है। उन्होंने संत पर आरोप लगाया है कि भीड़ जुटाने के लिए उन्होंने लोगों को रुपए बांटे हैं। हालांकि उनके अनुयायियों का कहना है कि उन्होंने साधु संतों को दक्षिणा दी थी। भीड़ जुटाने के लिए पैसे बांटने की बात पूरी तरह गलत है।

विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्म भूमि मामले के पक्षकार आशुतोष पांडे ने डीएम को भेजे पत्र में संत प्रेमानंद पर राधाकुंड में भीड़ जुटाने के लिए रूपए बांटने का का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने शिकायती पत्र में कहा कि संत प्रेमानंद बिना प्रशासनिक अनुमति के सड़कों पर भीड़ लेकर चलते हैं। इससे यातायात प्रभावित होता है और जाम लग जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि संत ने किडनी के नाम राधाकृष्ण रखे हैं जो कि गलत है। उनकी किडनी की जांच कराई जाए ताकि संत द्वारा कही गई दोनों किडनी की खराब होने की सत्यता सामने आ सके। इसके अलावा आशुतोष ने आरोप लगाया कि संत प्रेमानंद ने बिना प्रशासनिक अनुमति के राधाकुंड में नौका विहार किया।

विज्ञापन

प्रेमानंद महाराज ने कराया राधारानी को नौका विहार
राधाकुंड में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज बुधवार सुबह राधा-श्याम कुंड संगम पर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि विधान से राधा कुंड पर राधारानी की पूजा की। प्रेमानंद महाराज ने श्रीराधारानी को कुंड में नौका विहार कराया। प्रेमानंद महाराज ने भक्तों के साथ श्रीहित हरिवंश व राधा नाम का संकीर्तन किया।

उन्होंने कहा कि राधा नाम के भजन में बहुत बड़ी शक्ति है, इसके जपने से सभी दुख दूर होते हैं। यहां से प्रेमानंद महाराज गिर्राज तलहटी, गोविंद कुंड आदि जगह पहुंचे और गिरिराजजी को नमन किया। इस दौरान महाराजजी के दर्शनों के लिए कुंड के चारों तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed