फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Company operator arrested in fraud of 20 lakhs in agra crime news

आगरा: मोटे लाभ का लालच देकर निवेश कराने के नाम पर की 20 लाख की धोखाधड़ी, कंपनी संचालक गिरफ्तार 

Mon, 02 May 2022 08:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 May 2022 08:17 PM IST
सार

आगरा पुलिस ने 20 लाख की धोखाधड़ी के मामले में एक कंपनी संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने निवेश करने पर अच्छे मुनाफे का लालच देकर रकम जमा कराई थी।

विज्ञापन
Company operator arrested in fraud of 20 lakhs in agra crime news
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में निवेश के नाम पर 20 लाख रुपये जमा कराकर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक साल बाद आरोपी कंपनी के संचालक को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे जेल भेजा गया है। अभी तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है। पुलिस का कहना है कि अन्य की धरपकड़ के भी प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


कमला नगर निवासी विनोद कुमार शर्मा ने 26 अप्रैल 2021 को मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा कि उनकी शामली निवासी अमित कुमार उर्फ प्रेम चौहान से मित्रता थी। अमित एक दिन पत्नी मानवी, बड़े भाई ईश्वर पाल सिंह और मित्र अजय कुमार के साथ उनके घर आए। बताया कि वह क्रिप्टो प्रॉफिट इन्फोटेक लिमिटेड के नाम से कंपनी चलाते हैं। इसमें पूंजी निवेश करने पर अच्छा लाभांश मिलता है। उनकी बातों पर विश्वास कर उन्होंने विभिन्न तारीखों में 20 लाख रुपये नकद और नेफ्ट के माध्यम से जमा कर दिए।

विज्ञापन

लाभ तो दूर, नहीं मिली रकम

अमित और अन्य लोगों ने आगरा, मेरठ, उत्तराखंड के रामनगर, और हिमाचल प्रदेश के चैल में सेमिनार करवाए। इसमें कंपनी का प्रचार किया। समय पूरा होने पर उन्होंने लाभांश सहित रकम की मांग की। मगर, सभी टालमटोल करने लगे। विनोद ने आरोप लगाया कि उन्हें जानकारी करने पर पता चला कि आरोपियों का एक गिरोह है। उन्होंने फर्जी कंपनी बना रखी है। लोगों से रकम जमा कराकर धोखाधड़ी करते हैं। आरोपियों ने रुपये वापस मांगने पर धमकी दी। इस पर पीड़ित ने तत्कालीन एसएसपी से शिकायत की, जिस पर धोखाधड़ी, अमानत में खयानत सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दी जा रही दबिश 

थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक उत्तर चंद पटेल ने बताया कि मामले में विवेचना की जा रही थी। निवेश करने पर मुनाफे का लालच दिया गया था। फर्जी कंपनी बनाने का आरोप था। साक्ष्य संकलन किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई। रविवार को मेरठ के थाना कंकरखेड़ा स्थित आर्क सिटी में किराये के मकान से अमित उर्फ प्रेम चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया। वह शामली के थाना कैराना स्थित जसाला का रहने वाला है। आरोपी कंपनी का संचालक है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed