{"_id":"5e5063a48ebc3ef3d7088f2c","slug":"common-tourists-will-be-able-to-enter-the-taj-by-12-noon-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम सैलानियों को सोमवार दोपहर 12 तक ही मिल पाएगा ताज में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम सैलानियों को सोमवार दोपहर 12 तक ही मिल पाएगा ताज में प्रवेश
Sat, 22 Feb 2020 10:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 22 Feb 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
Tajmahal
- फोटो : PTI
24 फरवरी को आम सैलानियों को ताज में दोपहर 12 बजे तक ही प्रवेश करना होगा। ऐसा ट्रंप की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है। स्थानीय पुलिस और अमेरिकी अफसरों ने एएसआई से कहा है कि ट्रंप के आने से तीन घंटे पहले ताज खाली हो जाना चाहिए। इस तरह स्मारक को डेढ़ बजे तक खाली कराया जा सकता है। जाहिर है, प्रवेश 12 बजे तक ही दिया जाएगा।
विज्ञापन
हालांकि एएसआई ने अनुमति के लिए दिल्ली मुख्यालय को पत्र भेज दिया है। राष्ट्राध्यक्षों की विजिट के दौरान प्रोटोकोल उनके आगमन से दो घंटे पहले ताज को खाली कराए जाने का है लेकिन ट्रंप के लिए इसे एक घंटा और ज्यादा यानी तीन घंटे पहले खाली कराया जा सकता है। 24 को सुबह से ही ताज और आसपास सुरक्षा का कड़ा घेरा रहेगा।
विज्ञापन