Agra: कमिश्नर अमित गुप्ता ने स्टांप चोरी मामले में लचर कार्रवाई पर एआईजी को लगाई फटकार
आगरा में 165 करोड़ रुपये की स्टांप चोरी के मामले में लचर कार्रवाई पर एआईजी स्टांप एसके सिंह को फटकार लगी। कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कमिश्नर अमित गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को राजस्व कार्यों की समीक्षा हुई। आगरा में 165 करोड़ रुपये की स्टांप चोरी के मामले में लचर कार्रवाई पर एआईजी स्टांप एसके सिंह को फटकार लगी। कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। जिले में 1635 फ्लैट, भवन व दुकानों में बिना स्टांप शुल्क अदा किए कब्जे हुए। 1635 में महज 101 मामले निस्तारित हो सके हैं। जिनमें 1.25 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली की गई है।
आगरा में 100-100 रुपये के स्टांप शुल्क पर 25 से 50 लाख रुपये की संपत्तियां बिक गई। बिना रजिस्ट्री और बैनामा बिल्डर व सरकारी विभागों ने संपत्तियों पर कब्जे बांट दिए। जांच में 1635 मामलों में 165 करोड़ रुपये की स्टांप चोरी का खुलासा हुआ था।
बुधवार को कमिश्नर अमित गुप्ता ने स्टांप विभाग की लचर कार्रवाई पर एआईजी स्टांप को कड़े शब्दों में फटकार लगाई। कुल 303 मामलों की जांच में 1.25 करोड़ रुपये की वसूली की गई। 101 मामले ही निस्तारित हो सके हैं। साथ ही आबादी क्षेत्र में जमीन, मकान व दुकानों के बैनामों में कृषि व अन्य क्षेत्रों का स्टांप शुल्क लेने पर भी कमिश्नर नाराज हुए।
मथुरा में भी मिली स्टांप चोरी
उधर, मथुरा में 150 बैनामों की जांच में 63 में स्टांप चोरी मिली। 2.18 करोड़ रुपये राजस्व वसूला। इनके अलावा 1054 फ्लैट की जांच में 33 फ्लैट बिना रजिस्ट्री के कब्जे मिले हैं। जिनसे 53.60 लाख राजस्व वसूला गया है। यहां कुल 1275 स्टांप चोरी के मामले लंबित हैं। फिरोजाबाद में 178 बैनामों की जांच में 43 मामलों में स्टांप चोरी की पुष्टि हुई है। 2 रिहायशी सोसायटी में 9 अपार्टमेंट भी बिना स्टांप शुल्क दिए बेचे गए।मंडी समिति की 18 दुकानों व ईंट भट्ठों में स्टांप अदायगी में गड़बड़ी मिलने पर कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए हैं। कमिश्नर अमित गुप्ता ने कहा कि स्टांप शुल्क की वसूली के लिए रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी की जाएं। फिर भी राजस्व नहीं चुकाने पर गिरफ्तारी कर बकायेदारों को जेल भेजा जाए। मैनपुरी की वसूली से कमिश्नर संतुष्ट नजर आए।
वाणिज्य कर की चोरी पर कसें शिकंजा
आगरा में वाणिज्य कर व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई से 344 पेटी तस्करी की शराब पकड़ी गई। फिरोजाबाद में जेपी मसाला पर कार्रवाई की गई। मैनपुरी में गुटखा व सुपारी पकड़ी गई। कमिश्नर ने वाणिज्य कर चोरी रोकने के लिए सभी विभागों के समन्वय से संयुक्त कार्रवाई व शिकंजा कसने के निर्देश दिए हैं।एआरटीओ से मांगा स्पष्टीकरण
15 वर्ष पुराने वाहनों का संचालन प्रतिबंधित है। इनके रजिस्ट्रेशन निरस्त नहीं करने और जुर्माना, जब्तीकरण में लापरवाही पर कमिश्नर अमित गुप्ता ने परिवहन विभाग के एआरटीओ से स्पष्टीकरण मांगा है। कमिश्नर ने कहा प्रत्येक थाना स्तर पर 15 वर्ष पुराने वाहनों का जब्त किया जाए।
गुंडा एक्ट में दिया जाए सुनवाई का मौका
कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने कहा गुंडा एक्ट के मामलों में एक से अधिक मुकदमों की जांच की जाए। आरोपियों का चरित्र सत्यापन किया जाए। उन्हें सुनवाई का मौका दिया जाए। बार-बार अपराध करने वालों की जमानत राशि जब्त की जाएं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि फर्जी जमानत कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। 2 लोगों को जेल भेजा है। लावारिस वाहनों का निस्तारण पुलिस व परिवहन विभाग के समन्वय से किया जा रहा है।