फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Commercial Surrogacy Gang Leader Asmita From Nepal Search By Agra Police

कोख के सौदागरः पुलिस को मिली नेपाल की अस्मिता की पहचान, जल्द होगी सलाखों के पीछे

Fri, 10 Jul 2020 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 10 Jul 2020 12:16 AM IST
सार

नेपाल की अस्मिता की फेसबुक प्रोफाइल से पहचान

विज्ञापन
Commercial Surrogacy Gang Leader Asmita From Nepal Search By Agra Police
कोख के सौदागर गैंग की सरगना नेपाल की अस्मिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोख के सौदागर गैंग की सरगना नेपाल की अस्मिता की पहचान पुलिस ने कर ली है। फेसबुक प्रोफाइल से उसकी फोटो मिल गई है। अब सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है। वह नेपाल में किस जिले की रहने वाली है? यह पता किया जा रहा है। उधर, नीलम के संपर्क में दिल्ली और फरीदाबाद के चिकित्सकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन


19 जून को लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने दो गाड़ियों में बच्चों की तस्करी करने वाले पांच लोगों को पकड़ा था। इनमें फरीदाबाद की सरगना नीलम और रूबी थी। तीन युवक और थे, जो बच्चों और महिलाओं को कार से ले जाने का काम करते थे। हाल ही में नीलम को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया था। उसने बताया था कि दिल्ली की डॉ. नेहा और एजेंट मीना के साथ सरोगेसी के धंधे की शुरूआत की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कोख की सौदागर सरगना नीलम ने खोले राज, गैंग में दिल्ली की डॉक्टर से लेकर महिला एजेंट तक
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके संपर्क में कई महिलाएं आ गई थीं। इससे वह यह धंधा करने में लगी थी। उसने नेपाल की मुख्य सरगना अस्मिता के बारे में भी कई जानकारी दी थीं। नीलम ने उसकी फेसबुक आईडी बताई थी। 

एसपी आरए प्रमोद कुमार ने बताया कि अस्मिता की फेसबुक आईडी को चेक किया गया। इसमें अस्मिता ने ज्यादा जानकारी नहीं डाली है। उसका नेपाल का पता लिखा है, लेकिन यह फर्जी भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें: कोख के सौदागर: गर्भधारण में आईवीएफ तकनीक अपनाता था गैंग, अंडाणु खरीदती थी आरोपी नीलम

उसने कुछ दिन पहले से ही फेसबुक अपडेट करना बंद कर दिया है। इस कारण पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं कर पा रही है। हालांकि सर्विलांस की टीम को लगा दिया है। जरूरत पड़ने पर नेपाल पुलिस की भी मदद ली जाएगी। 

सिलीगुड़ी में भी पड़ताल 
पुलिस की एक टीम को सिलीगुड़ी भेजा जाएगा। नीलम का सहयोगी राहुल बच्चों को सिलीगुड़ी तक ले जाता था। यहां से बच्चों को नेपाल में बेच दिया जाता था। पुलिस को नीलम से पूछताछ में यह पता चला था। पुलिस सिलीगुड़ी में सक्रिय अस्मिता के एजेंट के बारे में पता करेगी। 

दिल्ली की डॉक्टर और एजेंट का नहीं चला पता 
पुलिस कस्टडी रिमांड पर नीलम ने दिल्ली की डॉ. नेहा और एजेंट मीना का नाम लिया था। पांच दिन बाद भी इन दोनों का पता नहीं चल सका है। डॉक्टर ने दूसरी जगह पर क्लीनिक खोल लिया था।

वहीं मीना भी घर छोड़कर फरार हो गई है। पुलिस की एक टीम को उसकी गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था। अभी और चिकित्सकों के संपर्क में होने की जानकारी मिली है। उनके बारे में भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed