फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Colour and sweets worth crores of rupees are sold during Holi

Holi 2026: होली पर बाजार रहे गुलजार, हर्बल गुलाल की रही डिमांड; रंगों और मिठाई का करोड़ों का कारोबार

Wed, 04 Mar 2026 07:35 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 04 Mar 2026 07:35 AM IST
सार

होली के त्योहार पर बाजार की भी खूब चांदी हुई। रंग, गुलाल और मिठाई का करोड़ों रुपये का कारोबार हुआ। इससे कारोबारियों के चेहरे खिल उठे।

विज्ञापन
Colour and sweets worth crores of rupees are sold during Holi
रंगों और पिचकारी की जमकर हुई बिक्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रंगों के त्योहार होली पर बाजार गुलजार रहे। उमंग और उत्साह के बीच इस बार कारोबार ने भी रिकॉर्ड रफ्तार पकड़ी। अनुमान के मुताबिक, आगरा में करीब 25 करोड़ रुपये के रंग, गुलाल और पिचकारियों की बिक्री हुई। मिठाई और चॉकलेट का कारोबार 20 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया।
विज्ञापन


रंग-गुलाल के थोक विक्रेता विनय अग्रवाल ने बताया कि इस बार बाजार में आधुनिक वैरायटी की धूम रही। बच्चों और युवाओं के बीच प्रेशर सिलिंडर, टैंक, बड़ी गन और कलर स्प्रे की जबरदस्त मांग दिखी। सामान्य गुलाल के मुकाबले इस बार प्रीमियम और हर्बल गुलाल की बिक्री अधिक रही। लुहार गली व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप गुप्ता के अनुसार, शहर में लगभग 15 करोड़ रुपये की पिचकारी और 10 करोड़ रुपये के रंग-गुलाल का व्यापार हुआ है।
विज्ञापन


मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़
होली की मिठास घोलने के लिए मिठाई की दुकानों पर भी सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें रहीं। मंगलवार देर शाम तक लोग गुझिया, मठरी और चॉकलेट गिफ्ट पैक खरीदते नजर आए। व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष आगरा के मिठाई उद्योग ने शानदार प्रदर्शन किया है और कुल कारोबार 20 करोड़ रुपये के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed