फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Road Accident News: Collision Between Bullet and Bike Five Youths Died

Agra Accident : बुलेट और बाइक की भिड़ंत...एक साथ पहुंची 5 लाशें, करुण रुदन ने चीरा कलेजा; नहीं रुके आंसू

Sun, 02 Mar 2025 09:34 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 02 Mar 2025 09:34 AM IST
सार

Agra Accident News : जगनेर रोड पर बुलेट और बाइक की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोगों की माैत हो गई। एसएन इमरजेंसी में शव पहुंचते ही मृतकों के परिजन भी आ गए। देर रात तक हंगामा और चीख पुकार मची रही।

विज्ञापन
Agra Road Accident News: Collision Between Bullet and Bike Five Youths Died
मृतकों के फाइल फोटो व विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा-जगनेर मार्ग पर गहर्राकलां रोड पर शनिवार देररात भीषण हादसा हुआ। बुलेट और बाइक की आमने-सामने की जबर्दस्त टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। सैंया में रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले चार लोग गढ़मुक्खा में शादी समारोह से लौट रहे थे। बुलेट सवार दो युवकों में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर है। पुलिस ने शव एसएन मेडिकल कॉलेज में भिजवाए। देर रात मृतकों के परिजन एसएन इमरजेंसी पहुंच गए। मृतकों में चार मजदूर थे। 
विज्ञापन



 

एसएन मेडिकल काॅलेज में चारों मृतकों के परिवारीजनों को विलाप करते देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। भगवान दास की पत्नी ने चूड़ियां तोड़ डालीं। वह रोते हुए कह रही थी कि कल ही चूड़ियां लाकर दी थीं। वकील की पत्नी ललिता का रुदन भी कलेजा चीर रहा था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि चारों आपस में चाचा-ताऊ के लड़के हैं। बेहद गरीब परिवार के थे। पुलिस ने बताया कि सैंया के रहने वाले भगवान दास (35), वकील (30), रामस्वरूप (28) और सोनू (25) शनिवार की शाम को अपनी बाइक से रिश्तेदार की साली की शादी में भाग लेने के लिए गढ़मुक्खा गए थे। 

विज्ञापन

वहीं बुलेट पर गहर्राकलां, कागारौल निवासी करन और कन्हैया कागारौल जा रहे थे। जगनेर रोड पर गहर्राकलां प्याऊ के पास रात करीब साढ़े दस बजे दोनों बाइकों की आमने-सामने जबर्दस्त भिड़ंत हुई।
राहगीरों ने घायलों को तड़पते देखकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

 

इस पर सैंया, कागारौल थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। एसीपी देवेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर पांच लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि घायल कन्हैया को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह इंटर का छात्र है। बाइक सवार मृतक फेरी लगाने का काम करते थे। देर रात उनके परिजन एसएन इमरजेंसी पहुंच गए। इमरजेंसी पर चीख पुकार मच गई। तनाव को देखते हुए पुलिस बल पहुंच गया।

 

पत्नियां खो बैठी सुधबुध, हंगामा
बाइक सवार मृतकों में भगवान दास की पत्नी ललिता और दो बच्चे हैं। रामस्वरूप की पत्नी स्वाती हैं। उनके तीन बच्चे हैं। सोनू की मां और वकील की पत्नी कुसुमा भी एसएन इमरजेंसी पहुंच गईं। परिजन ने बताया कि चारों फेरी लगाकर गुजारा करते थे। शव देखकर पत्नियां होश खो बैठीं। उनके साथ आए ग्रामीणों ने हादसा करने वाले बुलेट को सामने लाया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि चारों मृतकों के छोटे बच्चे हैं। किराये के मकानों में रहते हैं। उन्होंने परिवार को 10-10 लाख रुपये का मुआवजे की मांग की। देर रात तक एसएन इमरजेंसी पर हंगामा होता रहा। चीख पुकार मची हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed