फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Colleges stopped taking admission even before the last date five days left for web registration

Education News: अंतिम तिथि से पहले ही कॉलेजों ने प्रवेश लेना किया बंद, वेब रजिस्ट्रेशन में पांच दिन शेष

Tue, 16 Jul 2024 09:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Jul 2024 09:12 AM IST
सार

कॉलेजों ने प्रवेश लेना अभी से बंद कर दिया है, जबकि वेब रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 जुलाई है। आगरा विश्वविद्यालय में अब तक करीब एक लाख पंजीकरण हो चुके हैं। 
 

विज्ञापन
Colleges stopped taking admission even before the last date five days left for web registration
डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के वेब रजिस्ट्रेशन में अभी 5 दिन शेष है लेकिन आगरा कॉलेज व सेंट जोंस ने अभी से छात्रों का प्रवेश फाॅर्म लेना बंद कर दिया है। इन दोनों काॅलेजों में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राओं को समझ नहीं आ रहा है कि वो क्या करें। इधर अंतिम तिथि से पूर्व करीब एक लाख विद्यार्थी विभिन्न कोर्सों के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। अंतिम पांच दिनों में यह संख्या करीब डेढ़ लाख पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन


विवि में सत्र 2024-25 स्नातक व परास्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) की प्रक्रिया 25 मई से आरंभ की गई थी। अंतिम तिथि 30 जून थी। तब तक करीब सवा लाख सीटों के सापेक्ष 80 हजार पंजीकरण ही हो पाए थे। लिहाजा विवि प्रशासन की ओर से छात्र-छात्राओं को 20 जुलाई तक पंजीकरण का मौका दिया गया।
विज्ञापन


 

छात्र-छात्राओं के लिए किसी भी संस्थान और कोर्स में प्रवेश के लिए विवि की साइट पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। विवि से संबद्ध चारों जिलों (मथुरा, फिरोजाबाद, एटा मैनपुरी) के करीब एक लाख विद्यार्थी पढ़ाई के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। एडमिशन कोऑर्डिनेटर प्रो. संजीव कुमार के अनुसार सबसे ज्यादा पंजीकरण स्नातक स्तर पर बीए के लिए कराए गए हैं।
 

इधर विवि की ओर से वेब पंजीकरण की अंतिम तिथि में 20 जुलाई घोषित होने के बावजूद आगरा कॉलेज एवं सेंट जोंस कॉलेज ने प्रवेश फॉर्म स्वीकार करना बंद कर दिए हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरते समय इन दोनों कॉलेज के लिंक पर क्लिक करने पर एडमिशन क्लोज्ड दर्शा रहा है। आगरा कॉलेज में विद्यार्थी एलएलबी में प्रवेश के लिए आगरा कॉलेज में फॉर्म भरने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन प्रवेश बंद होने के कारण फॉर्म नहीं भरे जा रहे हैं। छात्र नेता आशीष प्रिंस का कहना है कि पूर्व में कभी अंतिम तिथि से पहले प्रवेश फॉर्म लेना बंद नहीं हुए हैं।
 
विज्ञापन

निर्धारित है सीट संख्या
डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के कुलसचिव प्रो. पीके सिंह ने बताया कि हर कॉलेज के पास निर्धारित संख्या में सीट हैं। अगर सीट भर गई हैं तो प्रवेश स्वत: ही बंद नजर आएगा। छात्रों के पास अन्य महाविद्यालयों और संस्थानों के विकल्प खुले हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed