फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Colleges did not take 81,326 degrees of three sessions

तीन सत्रों की 81390 डिग्रियां नहीं ले गए कॉलेज

Thu, 23 Dec 2021 03:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 03:00 AM IST
विज्ञापन
Colleges did not take 81,326 degrees of three sessions
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभियान चलाकर सत्र 2016-17, 2017-18 और 2018-19 की डिग्रियां कॉलेजों को बांटी गई हैं। इन सत्रों की 81,326 डिग्रियां अभी तक कॉलेज नहीं ले गए हैं। विश्वविद्यालय में ही रखी हैं। तीन चरणों में चलाए गए अभियान में 4,28,274 में से 3,46,948 डिग्रियां कॉलेजों को दी गईं। कॉलेजों में डिग्री लेने के लिए कम संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंच रहे हैं। इससे भी कॉलेज डिग्री ले जाने में ढिलाई बरत रहे हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से 27 अक्तूबर से दो नवंबर तक पहले चरण का अभियान चलाया गया। इसमें सत्र 2018-19 की 1,15,281 डिग्रियां वितरित की जानी थी। 1,03,813 डिग्रियां कॉलेज ले गए और 11468 डिग्रियां अभी विश्वविद्यालय में ही है। दूसरे चरण का अभियान दो से नौ दिसंबर तक चलाया गया। इसमें सत्र 2017-18 की 1,23,206 डिग्रियां बांटी जानी थी, 1,05,846 डिग्रियां कॉलेज ले गए और 17,360 बची हुई है। तीसरे चरण का अभियान 16 से 20 दिसंबर तक चलाया गया। इसमें सत्र 2016-17 की 1,89,787 डिग्रियां बांटी जानी थी, 1,37,289 बांटी गई और 52,498 डिग्रियां अभी बची हुई हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव का कहना है कि कॉलेजों में भी छात्र डिग्री लेने के लिए कम पहुंच रहे हैं, इससे कॉलेज विश्वविद्यालय से डिग्री लेने जाने में ढिलाई बरत रहे हैं। इनको प्रेरित किया जा रहा है कि डिग्रियां ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र 2016-17, 2017-18 और 2018-19 की डिग्रियां महाविद्यालय में उपलब्ध होने की सूचना पोर्टल पर डलवा दी गई है। इसके बाद भी न के बराबर छात्राएं डिग्री लेेने के लिए पहुंच रही हैं। अब इनके मोबाइल नंबरों पर सूचना डलवाई जाएगी। - डॉ. पूनम सिंह, प्राचार्या, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय

कॉलेज में डिग्री लेने के लिए छात्र आ तो रहे हैं, पर संख्या बहुत कम है। जबकि तीनों सत्रों की डिग्रियों की संख्या अधिक है। डिग्री छात्र-छात्राओं तक पहुंचाने के लिए जल्द कार्ययोजना बनाई जाएगी। - डॉ. अनुराग शुक्ला, प्राचार्य, आगरा कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed