{"_id":"5e0a37148ebc3e696a2e9d8f","slug":"colectrate-meeting-dm-kasganj-kasganj-news-agr4224742130","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कार्यक्रमों में शिथिलता पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कार्यक्रमों में शिथिलता पर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
कासगंज कलक्ट्रेट में स्वास्थ्य समिति की बैठक करते डीएम, सीएमओ साथ में अन्य अधिकारी
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में समीक्षा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की गरीब जनता को स्वास्थ्य कार्यक्रमों का भरपूर लाभ मिलना चाहिए। गर्भवती महिलाओं के कम पंजीकरण होने पर डीएम ने सिढ़पुरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी एवं जिम्मेदार कर्मियों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि देने और 15 दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिए। वहीं सहावर के प्रभारी चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
गंजडुंडवारा की एएनएम की अस्पताल में अनुपस्थिति पर सेवा समाप्ति का नोटिस देने के निर्देश दिए। वह जिला स्वास्थ्य सेवा समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों में लाकर प्रसव कराएं। संस्थागत प्रसवों को प्रोत्साहित किया जाए। अवैध प्रसव केंद्र चलाने वाली एएनएम, आशाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाए। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत महिलाओं को समय से लाभान्वित करें तथा आशाओं का समय से भुगतान करें अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गर्भवती महिलाओं और बच्चों के समय से टीकाकरण और खानपान पर विशेष ध्यान दें। प्रसव होने पर महिलाओं को अस्पताल में ठहरने और उनके खानपान की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। सिढ़पुरा, गंजडुंडवारा, पटियाली सहित समस्त सरकारी चिकित्सा केंद्रों पर व्यवस्थाओं में समुचित सुधार लाएं तथा संचालित कार्यक्रमों में शतप्रतिशत लक्ष्य पूर्ति करना सुनिश्चित करें। सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, सीएमओ डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, एसीएमओ डा. नरेंद्र कुमार, डिप्टी सीएमओ डा. अविनाश, यूनीसेफ से डा. सफदर अली खान, डा. वीके राजपूत सहित समत समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।