{"_id":"619e8214b007f537b362f12f","slug":"cold-weather-12-degree-celsius-temperature-mainpuri-news-agr5157490187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द हुआ मौसम, 12 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द हुआ मौसम, 12 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मौसम अब धीरे-धीरे सर्द होने लगा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्स्यिस रहा। इससे लोगों को सर्दी का अहसास अधिक रहा। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। वहीं शाम को एक बार फिर सर्दी बढ़ गई।
नवंबर का अंतिम सप्ताह शुरू हो चुका है। ऐसे में सर्दी ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। फिलहाल सुबह और शाम को अधिक सर्दी हो रही है। बुधवार को मौसम कुछ ऐसा ही रहा। सुबह सर्दी अधिक होने के चलते न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्स्यिस गिरकर 12 डिग्री सेल्स्यिस पर पहुंच गया। इससे लोगों को सर्दी का अहसास अधिक रहा। हालांकि दिन में धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। सर्दी बढ़ने के साथ बुजुर्गों और बच्चों के लिए परेशानी बढ़ गई है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र बताते हैं कि वर्तमान में मौसम बदल रहा है, ऐसे में खासकर बुजुर्ग और बच्चों को खास बचाव की जरूरत है। सर्दी से बचाने के लिए वे गर्म कपड़े पहने और सुबह और शाम सर्दी का बचाव करें। सर्दी, निमोनिया या अन्य किसी प्रकार की समस्या होने पर चिकित्सक से संपर्क करें।
----
पशुओं का भी करें बचाव
सर्दी बढ़ने के साथ ही पशुओं के लिए भी परेशानी बढ़ गई है। कृषि विज्ञान केंद्र पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार पांडेय बताते हैं कि सर्दी में पशु बीमार पड़ सकता है। इसके साथ ही दुधारू पशुओं में धूप का उत्पादन भी गिर सकता है। उन्होंने बताया कि पशुपालक अपने पशुओं को छत वाले स्थान पर बांधें। साथ ही जमीन पर पुआल या भूसा डाल सकते हैं।